
पर्यटन की दुनिया के नक्शे पर चमकेगा कोरिया जिले का गुरु घासीदास उद्यान, अब बनेगा प्रदेश का चौथा टायगर रिजर्व
जंगलों में वन्य प्राणियों के भोजन-पानी के लिए अच्छे प्रबंध के निर्देश
रायपुर. पर्यटन की दुनिया के नक्शे पर चमकेगा कोरिया जिले का गुरु घासीदास उद्यान, अब बनेगा प्रदेश का चौथा टायगर रिजर्व. लंबे समय से उपेक्षित पड़े कोरिया जिले के गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के दिन बहुरेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की 11वीं बैठक में इस राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित करने का निर्णय लिया गया। इस फैसले के बाद इस उद्यान को एक नया मुकाम मिलेगा।
ये भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं पशुपालन मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक खेलसाय सिंह, देवव्रत सिंह, शिशुपाल सोरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल कुमार शुक्ल सहित बोर्ड के सदस्य और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
24 Nov 2019 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
