14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्फ की चादर से ढक गया छत्तीसगढ़ का शिमला, बलरामपुर में पारा 1.2 डिग्री तक लुढका

छत्तीसगढ़ में शीतलहर बढ़ती जा रही है और बर्फीली सर्द हवाएं चल रही हैं। शनिवार का दिन इस सीजन में सबसे न्यूनतम तापमान वाला रहा।

2 min read
Google source verification
cg_snowfall_1.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शीतलहर बढ़ती जा रही है और बर्फीली सर्द हवाएं (Weather Update) चल रही हैं। शनिवार का दिन इस सीजन में सबसे न्यूनतम तापमान वाला रहा। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सभी संभागों में शीत लहर रही। जिससे शाम होते ही लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। न्यूनतम तापमान में कहीं छह डिग्री तक गिरावट रही, तो कहीं पर तीन से चार डिग्री तक। पूरे प्रदेश में ऐसी ठंड आने वाले दो-तीन दिनों तक और पड़ेगी।

बैकुंठपुर और मैनपाट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के करीब रहा। इधर, राजधानी रायपुर भी शनिवार को दिनभर शीतलहर की चपेट में रहा। यहां न्यूनतम तापमान में एकदम से छह डिग्री तक गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया।

आज इन जिलों में रहेगा कोल्ड डे : मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार न्यूनतम तापमानों में रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभागों में चिन्हांकित गिरावट एवं सरगुजा संभाग में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर, कवर्धा, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, जांजगीर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद जिले में तेज शीतलहर (कोल्ड डे) रहने की संभावना है।

बिलासपुर: अंचल के सरगुजा, जशपुर, कोरिया क्षेत्र में पारा गिरकर 1 डिग्री के आसपास हो गया है। जगह-जगह पाले की चादर बिछी दिख रही है। पेड़ पौधों की टहनियों, पत्तों पर बर्फ जमी है। बिलासपुर संभाग में चार से सात डिग्री के बीच पारा दर्ज किया गया है। जांजगीर में पारा गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को मैनपाट में बर्फीली सुबह हुई। यहां का तापमान 2 डिग्री के करीब रहा, चारों तरफ पाले की सफेद चादर बिछ गई।

वहीं अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। रायगढ़ शहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस है, जबकि जिले के अंतिम छोर पर बसे धरमजयगढ़ इलाके में तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच है। वनांचल सोनहत में शनिवार की सुबह ग्राम पंचायत चकदंड, ग्राम पारोडोल में बाडिय़ों में बर्फ की चादर बिछ गई थी।

चिल्फीघाटी : चिल्फीघाटी व वनांचल क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर सुबह बिछी रही। शहरी और मैदानी क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात व सुबह का तापमान 7 डिग्री रहा। वहीं चिल्फीघाटी और उसके आसपास के वनांचल क्षेत्र में पारा 6 से 7 डिग्री लुड़ककर 4 डिग्री पर जा पहुंचा। इसके चलते पैरावट और घास-फूस में ओस की बूंूदें जमीं। पूरी घाटी में जगह-जगह बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जो लोगों को सहसा ही आकर्षित किया।