रायपुर

Axiom-4 Mission: Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता, मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

Axiom-4 Mission: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई।

less than 1 minute read
Jul 15, 2025
मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई (Photo Patrika)

Axiom-4 Mission: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। शुभांशु की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।

मुख्यमंत्री साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह क्षण केवल भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए ही नहीं, अपितु हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि भारत की युवा वैज्ञानिक प्रतिभा और वैश्विक स्तर पर बढ़ती वैज्ञानिक भागीदारी का प्रमाण है।

18 दिन बाद धरती पर लौटे

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों के प्रवास के बाद, ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 चालक दल प्रशांत महासागर में उतरे। एक ऐतिहासिक क्षण में, ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 चालक दल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों के प्रवास के बाद प्रशांत महासागर में उतरे।

15 जुलाई 2025, दोपहर 3:00 बजे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यात्रा के बाद धरती पर लौट आए है। यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा थी, जो एक्सिओम मिशन 4 का हिस्सा थी, शुभांशु स्पेसएक्स के ग्रेस यान से लौटे और कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गर्व का क्षण है।

Updated on:
15 Jul 2025 05:56 pm
Published on:
15 Jul 2025 05:55 pm
Also Read
View All
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त, दो सूचना आयुक्त भी नियुक्त, अधिसूचना जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में नीली क्रांति की नई शुरुआत, मछली के साथ झींगा पालन बनेगा किसानों की समृद्धि का आधार

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का किया शुभारंभ, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आहान

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव पर्व–2025 में हुए शामिल, कहा–लोकोत्सव देश की आदिम संस्कृति से जुड़ने का एक जीवंत उत्सव है

CG News: राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अगली खबर