29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान : अगर आपने भी रखें हैं ऐसे किराएदार, तो आपके घर भी पुलिस दे सकती है दबिश

अगर आप भी बिना पुलिस को बताएं अपने घरों में किराएदार रखते हैं, तो हो जाइए सावधान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 20 May 2018, 3:11 PM IST

paying guest

सावधान : अगर आपने भी रखें हैं ऐसे किराएदार, तो आपके घर भी पुलिस दे सकती है दबिश

रायपुर . अगर आप भी बिना पुलिस को बताएं अपने घरों में किराएदार रखते हैं, तो हो जाइए सावधान। राजधानी रायपुर के आउटर में स्थित कालोनियों में आज सुबह ही पुलिस ने अचानक दबिश दी। लोग अक्सर पुलिस को बिना सूचना दिए और किरायानामा बनवाए बिना ही अपना घर किराए पर दे देते हैं। लगातार संदिग्ध किरायेदारों से संबंधित शिकायतों के कारण राजधानी पुलिस ने कार्रवाही की ।

READ MORE : अगर आपके घर पर भी हैं किराएदार और नौकर तो तुरंत करें ये काम, वरना भुगतना होगा अंजाम

मकान मालिक को अपना घर किराए में देने दे पहले उस व्यक्ति के जरूरी दस्तावेज और किरायानामा सहित जानकारियां पुलिस को देनी पड़ती हैं। जिससे संबधित व्यक्ति की पूरी जानकारी पुलिस के पास रिकॉर्ड के तौर पर रखी जाती हैं। लेकिन आजकल लोग बिना पुलिस को जानकारी दिए ही किराएदारों को रख लेते है। इससे सम्बंधित शिकायतों के आधार पर राजधानी पुलिस ने शहर के बाहरी इलाकों में कार्रवाही की।

आज सुबह 6 बजे से ही हाउसिंग बोर्ड कालोनी खिलौना में 305 मकानों की चेकिंग की गई। जहां से पुलिस को 5 संदिग्ध लोग मिले। जिन्हे ठाणे में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। इसी तरह पुलिस ने कबीरनगर क्षेत्र के वीर सावरकर नगर की आरडीए कॉलोनी में भी 515 मकानों की चेकिंग की और वहां से भी 4 संदेही हिरासत में लिए गए। इस कार्रवाही में पुलिस के साथ साथ महिला बल भी शामिल थे।

READ MORE : VIDEO: अगर आप किराएदार हैं तो यह खबर है आपके काम की, जानिए अभी

पुलिस ने ऐसे किराएदार की सूची बनाई जिन्होंने पुलिस में सूचना नहीं दी हैं। लगभग 40 लोगों को दस्तावेज न दिखाने,किसी और के मकान में रहने पर किरायानामा न रखने एवं थाने में बिना सूचना दिए रहने वालों को पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए लाया गया। जहां कुछ लोगों को समझाकर वापस छोड़ दिया गया। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले लोगो को कॉलोनी मे समिति बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने एवं किराएदार को किरायांनामा बनाने व थाने मे जमा करने की समझाइश दी।