27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं जा रहा हूं.. कहकर गायब हुआ था IFS का बेटा, 36 घंटे बाद इस हालत में लौटा, फिर..

मैं जा रहा हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना... कुछ इस तरह के नोट्स अपने परिवार वालों के लिए छोड़कर (Chhattisgarh news) घर से गायब हुआ आईएफएस का बेटा मंगलवार की सुबह घर वापस लौट आया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 7 Dec 2022, 12:24 PM IST

mana_police.jpg

माना पुलिस स्टेशन, रायपुर, छत्तीसगढ़

बड़ा अफसर बनकर दुखी रहूंगा। मेरी आइडियालॉजी कुछ अलग है। मैं जा रहा हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना... कुछ इस तरह के नोट्स अपने परिवार वालों के लिए छोड़कर (Chhattisgarh news) घर से गायब हुआ आईएफएस का बेटा मंगलवार की सुबह घर वापस लौट आया। माना पुलिस का आधा अमला बीते 36 घंटे से नाबालिग की तलाश कर रहा था, लेकिन वो उसका पता नहीं लगा पाए।

मंगलवार की सुबह नाबालिग जब खुद घर पहुंचा, तो आईएफएस के परिवार ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। घर वापस लौटे नाबालिग ने अपने परिजनों को बताया वो दो दिन से नया रायपुर, जंगल सफारी और आसपास के इलाके में समय व्यतीत कर रहा था। सोमवार-मंगलवार की रात उसे अपने परिजनों की याद आई, तो वापस लौट आया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद नाबालिग के गायब होने पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। नाबालिग मंगलवार की सुबह वापस लौटा, लेकिन देर शाम तक माना थाना प्रभारी नाबालिग का बयान नहीं ले पाए। नाबालिग के घर लौटने के बाद उसकी हालत कैसी थी? इस सवाल का जवाब भी थाना प्रभारी के पास नहीं था।

ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि नाबालिग मंगलवार की सुबह घर वापस लौट आया है। वो पूरी तरह से सुरक्षित है। विवेचना अधिकारियों से अभी इतनी ही जानकारी मिली है।