रायपुर

India Won by 8 wicket: भारत ने 8 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया, वनडे सीरीज पर किया कब्जा

IND Vs NZ 2nd ODI, India Won by 8 wickets: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है

less than 1 minute read
Jan 21, 2023

IND Vs NZ 2nd ODI: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम ने लगातार तीसरी सीरीज में जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 108 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 108 रन पर समेट दिया। जवाब में भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए 3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 12 रनों हरा दिया। दूसरे मुकाबले में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है।

भारतीय गेंदबाजों के आगे कीवियों ने टेके घुटने
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड भारतीय गेंदबाजों के सामने मुश्किल में फंसती हुई नजर आई। शमी ने पहले ही ओवर में फिन एलेन को बोल्ड कर दिया। इस समय तक न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था। न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 108 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 27 और पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल ने 22 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए। जबकि हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।

Updated on:
21 Jan 2023 06:36 pm
Published on:
21 Jan 2023 06:25 pm
Also Read
View All
फैक्ट्री में लगी आग का VIDEO आया सामने, ऑयल-केमिकल से भड़की लपटें, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

जमानत के बाद ओडिशा के मलकानगिरी में रहेंगे कवासी लखमा, बजट सत्र में शामिल होंगे या नहीं?

बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

अगली खबर