
खरोरा नगर पंचायत में अब तक महज 57 फीसदी राजस्व की वसूली
खरोरा। एक बार फिर खरोरा नगर पंचायत राजस्व वसूली में पिछड़ता नजर आ रहा है। वित्तीय वर्ष बीतने में लगभग 1 महीने का समय ही शेष है। अब तक नगर पंचायत 57 फीसदी ही राजस्व की वसूली कर सका है। राजस्व वसूली में संपत्ति कर को लेकर तो स्थिति थोड़ी ठीक ही है, लेकिन समेकित और जलकर की वसूली के मामले में नगर पंचायत खरोरा काफी पीछे नजर आ रहा है। ऐसे में अब अंतिम फरवरी के दो दिन और मार्च महीने में राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करना नगर पंचायत के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है।
नगर पंचायत खरोरा कर वसूली में पिछड़ गई है। चालू वित्त वर्ष के अंतिम 11 माह बीतने के बाद भी अब तक नगर पंचायत महज 70 लाख रुपऐ की वसूली कर सकी है। ऐसे में शेष एक माह में लक्ष्य हासिल करना नगर पंचायत के लिए चुनौती भरा साबित होगा। वह भी तब जब इस बार पंचायत के लक्ष्य में कोई इजाफा नहीं हो सका है।
नगर परिषद की ओर से नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के बदले लोगों से कर वसूली की जाती है। शासन स्तर से ही हर साल जलकर और भवन कर के रूप में वसूली का लक्ष्य हासिल किया जाता है। चालू वित्तीय वर्ष की बात की जाए तो नगर पंचायत को 122 लाख 80 हजार रुपए की वसूली का लक्ष्य मिला हैं। लेकिन, कर वसूली के मामले में नगर पंचायत पीछे रह गई है। वित्तीय वर्ष के ग्यारह माह बीतने के बाद भी नगर पंचायत की ओर से अब तक सिर्फ 70 लाख रुपए की ही वसूली हो सकी है।
हालांकि, नगर पंचायत का दावा है कि इस बार वसूली पिछली बार की तुलना में अधिक होगी। इसके लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है। बकाएदारों को नोटिस जारी करने के साथ ही बड़े बकाएदारों की पंचायत कर्मी द्वारा भेजकर वसूली की जाएगी। ऐसे में आगामी एक माह में वसूली को लेकर सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।
नगर पंचायत की आर्थिक स्थिति खराब
दरअसल, नगर पंचायत की माली हालत लगातार खराब चल रही है। शासन से भी पंचायत को कुछ खास मदद मिलती नजर नहीं आ रही है। नगर पंचायत को शासन से जो राशि मिल रही है उससे नगर पंचायत के खर्चे चलाए जा रहे हैं। ऐसे में पंचायत की आय का एक स्रोत राजस्व की वसूली है, लेकिन नगर पंचायत अपने राजस्व की वसूली को लेकर दिए गए लक्ष्य में इस बार फिर पिछड़ता हुआ दिख रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पंचायत के लिए बड़ी परियोजनाओं पर काम करना चुनौती पूर्ण है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भी कहना है कि जनता से मिलने वाले करों के आधार पर शासन से हमें राशि मिलती है, जिनसे विकास कार्य होते हैं। ऐसे में लोगों को भी आगे बढक़र अपने बकाया करों का भुगतान नगर पंचायत को करना चाहिए।
नगर पंचायत का लेखा-जोखा (लाख म)
टैक्स के नाम लक्ष्य वसूली फीसदी
संपत्ति कर 32. 94 19.20 58.27
समेकित कर 15.60 7णॅ. 74 49.61
जलकर 32.92 14.96 45.43
किराया 2.34 0.82 34.96
यूजर चार्ज 12.76 1.71 13.38
अन्य 26.23 26.23 100
वर्जन
राजस्व वसूली के लिए नगर में मुनादी कराएगें। जिसका जलकर बकाया है उसका कनेक्शन काटे जाएंगे। नगरवासी अपना बकाया टैक्स जल्द से जल्द पटाएं।
- रविंद्र शुक्ला, सीएमओ, नगर पंचायत खरोरा
Published on:
27 Feb 2022 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
