9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी बोर्ड में नौकरी लगने का फर्जी लेटर थमा कर वसूले पैसे, आरोपी पर होगी एफआइआर

मण्डी बोर्ड के फर्जी लेटर पेड के जरिए नौकरी लगाने की सूचना देकर आवेदकों ने अमानत राशि के रूप में 16 हजार 500 रुपए मांगने का मामला सामने आया है

less than 1 minute read
Google source verification
krishi upaj mandi

मंडी बोर्ड में नौकरी लगने का फर्जी लेटर थमा कर वसूले पैसे, आरोपी पर होगी एफआइआर

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी बोर्ड) के फर्जी लेटर पेड के जरिए नौकरी लगाने की सूचना देकर आवेदकों ने अमानत राशि के रूप में 16 हजार 500 रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मण्डी बोर्ड सख्त हो गया है। बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट करते हुए साफ किया है कि अभी भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। एेसे में कोई आवेदक फर्जी लेटर पेड को देखकर बहकावे में न आए। इस संबंध में बोर्ड एफआइआर कराने की तैयारी कर रहा है।

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने वाहन चालक, भृत्य एवं चौकीदार के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नवम्बर 2017 में आवेदन आमंत्रित किया था। इसके बाद 22 जून 2018 को उक्त पदों के पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर, मण्डी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी।

उक्त पदों की नियुक्तिकी कार्रवाई मंडी बोर्ड में प्रक्रियाधीन है। कतिपय आवेदकों से यह शिकायत मिली है कि किसी डॉ. संजीव कुमार देवांगन मुख्य प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ एग्रीकल्चर विभाग छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी समिति बोर्ड, कृषि विभाग के लेटर पेड पर आवेदकों को मंडी बोर्ड में वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार के नियुक्ति संबंधी पत्र जारी कर आवेदकों से जमानत शुल्क राशि 16 हजार 500 रुपए जमा करने की मांग की गई है।

अफसरों के मुताबिक उक्त व्यक्ति न तो छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड में कार्यरत है और न ही छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा वाहन चालक, भृत्य एवं चौकीदार के पद पर कोई नियुक्ति आदेश ही जारी किया गया है।