
Mahavir jayanti 2021: भगवान महावीर का संदेश, जियो और जीनो दो, समाज दे रहा 40 ऑक्सीजन मशीनों की सेवा
रायपुर.भगवान महावीर स्वामी (Lord Mahavir Swami) का रविवार को 2620वां जन्मकल्याणक महोत्सव है। भगवान महावीर स्वामी ने त्याग, संयम, प्रेम, करुणा, शील और सदाचार का संदेश समाज को दिया है। Corona Pandemic के इस गंभीर संकट में सकल जैन समाज अनेक तरह के सेवा और मदद के रास्ते पर चलकर भगवान का जन्मकल्याणक मना रहा है। दादाबाड़ी से लगातार कोरोना पीडि़तों जिन्हें सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को समाज के लोगों में पशुओं के लिए चार-पानी की सेवा की है। रविवार को घर-घर 21 दीपक जलाकर भगवान की आरती-पूजा करेंगे।
बीते साल इस समय सख्त Lockdown के कारण कई महीनों तक ऐसी स्थितियों का सामना समाज के लोगों को करना पड़ा था। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति का मानना है कि भगवान के संदेशों पर चलकर ही सार्थक प्रयास किया जा सकता है। ऑक्सीजन के लिए भटकते लगभग 400 से ज्यादा मरीजों ऑक्सीजन मशीनें उपलब्ध कराई गई, जिससे कई लोगों की जानें बची हैं।
जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व महासचिव चन्द्रेश शाह ने बताया कि संकट की इस घड़ी में श्री ऋषभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट व एसपीजी ग्रुप के साथ मिलकर भगवान महावीर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन की सुविधा 13 अप्रैल से जैन दादाबाड़ी एमजी रोड से दे रहे हैं। शनिवार को समाज के लोगों ने पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था की। महिला मंडली ने गायों को गुड़ और रोटी खिलाया।
ऑक्सीजन लेवल के लिए जीवन रक्षक
अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि कंसंट्रेटर मरीजों में ऑक्सीजन का लेवल कम होने पर घर पर जीनव रक्षक का काम करता है। ज़्यादा प्रॉब्लम होने पर हॉस्पिटल में बेड मिलने तक घर में ऑक्सीजन की सुविधा मिल जाती है। संयोजक मनोज कोठारी ने बताया कि 20 सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया के साथ मिलकर 40 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर व 40 ऑक्सीजन सिलेंडर से अभी तक लगभग 400 से ज्यादा मरीजों को लाभ पहुंचा है। 15 मशीनों का ऑर्डर दिया हुआ है।
जरूरतमंदों की मदद की अपील
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश रारा ने समाजजनों से अभावग्रस्त लोगों की सेवा में मुक्त हस्त सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा व मदद भगवान की सच्ची आराधना है।
श्री संघ शंकरनगर ने भोजन बांटा
श्री संघ शंकरनगर की ओर से कोविड मरीजों को नि:शुल्क भोजन वितरित करने का बीड़ा उठाया है। अध्यक्ष प्रेमचंद लुनावत ने बताया सेवाभाव के माध्यम से भगवान का जन्मकल्याणक मना रहे हैं।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी
आयोजन समिति के अनुसार भगवान के जन्मकल्याणक उत्सव की शुरुआत रविवार को सुबह 7 बजे नवकार मंत्र जाप से होगी। 8.45 बजे सब सामायिक करेंगे। सामूहिक वात्सल्य भोजन सामूहिक नहीं होगा। परिवार के सदस्य एक साथ करेंगे। शाम को ठीक 6.36 बजे शुद्ध घी से 21 दीपों से महाआरती करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी है।
Published on:
25 Apr 2021 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
