30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के 5819 छात्रों को अक्टूबर में मिलेगा महतारी दुलार योजना का पहली राशि

- छात्रों के खाते योजना के तहत रजिस्टर्ड कराए विभाग ने- छात्रवृत्ति मिलेगी छात्रों को
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 21 Sep 2021, 1:43 AM IST

CM Bhupesh Baghel to attend 'abhivyakti' program on Women's Day

CM bhupesh baghel

रायपुर। कोरोना काल में माता-पिता को खोने वाले छात्रों की मदद करने का ऐलान राज्य सरकार ने किया था। छात्रों को महतारी दुलार योजना के तहत छात्रवृत्ति और स्कूल की फीस मिलनी थी। अक्टूबर में महतारी दुलार योजना के तहत छात्रों के खातों में राशि डाली जाएगी। महतारी दुलार योजना का फायदा लेने के लिए प्रदेश भर से 5 हजार 819 छात्र रजिस्टर्ड हुए है। छात्रों को प्रतिमाह 500 रुपए स्कॉलरशिप और उनके शिक्षा में खर्च होने वाली राशि सरकार देगी।

सबसे ज्यादा छात्र रायपुर में रजिस्टर्ड
महतारी दुलार योजना के तहत रायपुर से 818 छात्र रजिस्टर्ड है। इनमें से 295 छात्र शासकीय स्कूल में और 523 छात्र निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। शासकीय स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को सरकार स्कॉलरशिप देगी। निजी स्कूल में पढऩे वाले छात्रों को सरकार स्कॉलरशिप देने के साथ उनका स्कूल फीस भी वहन करेगी।

फैक्ट फाइल
इन जिलों में इतने छात्र रजिस्टर्ड

बालौद-104, बलौदा बाजार- 523, बलरामपुर- 29, बस्तर- 59, बेमेतरा- 279, बिलासपुर- 38, दंतेवाड़ा-15, धमतरी- 209, दुर्ग- 685, गरियाबंद-47, जीपीएम-60, जांजगीर-422, जशपुर-132, कबीरधाम-170, कांकेर-59, कोंडागांव-30, कोरबा-199, कोरिया-82, महासमुंद-120, मुंगेली-84, नारायणपुर- 10, रायगढ़-362, राजनांदगांव-337, सुकमा-10, सूरजपुर-107 और सरगुजा-59।

कोरोना काल में माता/पिता को खोने वाले छात्रों के खाते योजना के तहत रजिस्टर्ड कर दिए गए है। जिन छात्रों का खाता नहीं है, उनके परिजनों की बैंक डिटेल उनके साथ संलग्न की गई है। महतारी दुलार योजना के तहत इन छात्रों को राशि अक्टूबर में दी जाएगी।
- अशोक नारायण बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर।