इन मुद्दों पर विपक्ष की पैनी नजर
विधानसभा में विपक्ष मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को लेकर घेरने का प्रयास करेगा। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का कहना है कि विकास यात्रा के नाम पर सरकार सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है। इसे प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसानों को फसल बीमा का उचित मुआवजा नहीं मिला है। इसे भी किसी ना किसी माध्यम से उठाया जाएगा। सीडीकांड में गवाह की मौत का मामला भी विधानसभा में उठेगा। उन्होंने कहा, कि जल्द की विधायक दल की बैठक बुलाकर गंभीर मुद्दों पर चर्चाकर उसे विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाने की रणनीति तैयार की जाएगी।