scriptMonsoon Update 2024: अब टूट कर बरसेंगे बादल, हवा की गति होगी 50 किमी प्रति घंटे, मानसून करेगा तांडव | Monsoon Update 2024: Wind speed | Patrika News
रायपुर

Monsoon Update 2024: अब टूट कर बरसेंगे बादल, हवा की गति होगी 50 किमी प्रति घंटे, मानसून करेगा तांडव

Monsoon Update 2024: अधिकतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

रायपुरJun 05, 2024 / 01:33 pm

Shrishti Singh

Monsoon Update 2024 - Alert
Monsoon Update 2024: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ वज्रपात व अंधड़ चलने की संभावना है। 5 मई बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें

CG latest weather updates: Video: नवतपा के आखिरी दिन आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, लुढक़ा तापमान, भीषण गर्मी से मिली राहत


4 मई मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री मुंगेली में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। 5 मई बुधवार को राजधानी में बादल (Monsoon Update 2024) छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 डिग्री और 30 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Monsoon Update 2024: तेज हवा के साथ बारिश का असर

ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा (Monsoon Update 2024) के आसार बन रहे है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की संभावना है। मंगलवार को भैयाथान 30, पाली, तमनार 20, कोटा में 10 एमएम बारिश हुई।

यह भी पढ़ें

CG Weather Update: द्रोणिका के सक्रिय होते ही CG में बदला मौसम, तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश, चेतावनी जारी


जिला अधि. पारा

रायपुर 42.2

बिलासपुर 43.0

पेण्ड्रा रोड 40.2

अंबिकापुर 39.0

जगदलपुर 36.4

दुर्ग 41.2

राजनांदगांव 41.5

Hindi News/ Raipur / Monsoon Update 2024: अब टूट कर बरसेंगे बादल, हवा की गति होगी 50 किमी प्रति घंटे, मानसून करेगा तांडव

ट्रेंडिंग वीडियो