Raipur Cyber Crime: कबीर नगर इलाके में एक युवक ऑनलाइन एक्स्ट्रा कमाई के चक्कर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कंप्यूटर में ऑनलाइन टेंडर व डिजिटल सिग्नेचर का काम करने वाले राजेश कुमार को अनजान नंबर से एक वाट़्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया।