उसने खुलासा किया कि उसका महिला से पहले से प्रेम संबंध था। इस बीच उसे पता चला कि महिला किसी और से भी बातचीत करती है। इस कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। 20-21 मार्च की रात उसने महिला को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही महिला अपने घर से बाहर आई, उसे तीनों अपनी बाइक में बैठाकर ग्राम मोहदी के सूनसान स्थान पर ले गए। इसके बाद धारदार चम्मच से मारकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।