
weight lifting chhattisgarh
रायपुर. राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए नए वेट कैटगरी के आधार बुधवार को छत्तीसगढ़ की अंडर-17 व 19 बालक टीम का गठन किया गया। प्रदेश की अंडर-17 टीम में रायपुर जोन के खिलाडिय़ों का वर्चस्व है। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को प्रदेश की टीम में जगह दी गई है। चयनित टीम राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। जय सतनाम व्यायाम शाला की ओर से शा. स्कूल गोगांव में आयोजित इस राज्य चयन स्पर्धा में 25 अक्टूबर को बालिका वर्ग की स्पर्धा आयोजित की जाएगी।
प्रदेश की चयनित बालक टीम
अंडर-17: कृष्णा दास (जांजगीर, 49 किग्रा), सुभाष लहरे (रायपुर, 55 किग्रा), राहुल जांगडे (जांजगीर, 61 किग्रा), गौरव सोनकर (राजनांदगांव, 67 किग्रा), सियाराम मंडले (दुर्ग, 73 किग्रा), वैभव देवांगन (राजनांदगांव, 81 किग्रा), नवजोत सिंग (बिलासपुर, 89 किग्रा), रोहित झा (रायपुर, 96 किग्रा), विशाल साहू (जांजगीर, 96+ किग्रा)।
अंडर-19: जितेंद्र विभार (दुर्ग, 55 किग्रा), रविंद्र सुधाकर (राजनांदगांव, 61 किग्रा), मिथिलेश सोनकर (राजनांदगांव, 67 किग्रा), खोमेश्वर सिन्हा (रायपुर, 73 किग्रा), खितेश टंडन (रायपुर, 81 किग्रा), विशाल बिंद (जांजगीर, 89 किग्रा), करमजीत सिंग (बिलासपुर, 96 किग्रा), यशवंत देवांगन (राजनांदगांव, 102 किग्रा), प्रीतम सिन्हा (दुर्ग, 102+ किग्रा)।
राज्य जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता कल से
रायपुर. 16वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर व जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्टूबर से किया जा रहा है। यह स्पर्धा 28 अक्टूबर तक रायपुर स्थित महावीर स्कूल गुढिय़ारी में आयोजित की जाएगी। इसमें सब जूनियर वर्ग में 1 जनवरी 2005 के बाद और जूनियर में 1 जनवरी 1998 के बाद जन्में बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इस स्पर्धा में 10-10 वजन ग्रुप के सब जूनियर और जूनियर बालक-बालिका खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। खिलाडिय़ों को 26 अक्टूबर को आयोजन स्थल पहुंचना अनिवार्य है।
Published on:
25 Oct 2018 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
