scriptअनलॉक: अब सिर्फ रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकउाउन, पहली बार खुलेंगे जिम और शापिंग मॉल | Now full lockdown only on Sunday | Patrika News
रायपुर

अनलॉक: अब सिर्फ रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकउाउन, पहली बार खुलेंगे जिम और शापिंग मॉल

गुरुवार को रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने व्यापारियों के साथ बैठक में राजधानी की सभी दुकानों को खोलने का आदेश तो दिया है, लेकिन सब का समय निर्धारित कर दिया गया है। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन कर दिया जाएगा। बाकी के 6 दिन अलग-अलग समय पर सभी दुकानें खुल सकेंगी।

रायपुरAug 06, 2020 / 08:44 pm

Karunakant Chaubey

अनलॉक: अब सिर्फ रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकउाउन, पहली बार खुलेंगे जिम और शापिंग मॉल

अनलॉक: अब सिर्फ रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकउाउन, पहली बार खुलेंगे जिम और शापिंग मॉल

रायपुर. राजधानी रायपुर और दुर्ग में अब सप्ताह में छह दिन दुकानें खुलेंगी। दोनों जिलों के कलेक्टरों ने व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद दुकानों को तीन शिफ्ट में अनलॉक करने का निर्देश जारी किया है। वहीं बिलासपुर कलेक्टर ने सप्ताह के सातों दिन सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक सभी दुकानें खोलने का आदेश जारी किया। कोरबा में सुबह छह बजे से शाम तीन बजे तक दुकानें खोली जाएंगी।

गुरुवार को रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने व्यापारियों के साथ बैठक में राजधानी की सभी दुकानों को खोलने का आदेश तो दिया है, लेकिन सब का समय निर्धारित कर दिया गया है। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन कर दिया जाएगा। बाकी के 6 दिन अलग-अलग समय पर सभी दुकानें खुल सकेंगी।

संक्रमण को रोकने के लिए गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। इतना ही नहीं, बिना मास्क के दुकानों में ग्राहक को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। व्यापारियों से दुकान पर कम से कम 50 मास्क रखने को कहा गया है। जब ग्राहक बिना मास्क के आए तो उसे मास्क देकर ही एंट्री दी जाएगी। इसके लिए कोई चार्ज ले सकते हैं।

व्यापारी और आम लोग तय करेंगे कि आगे भी लगेगा लॉकडाउन

कलेक्टर ने बैठक में व्यापारियों से साफ कह दिया कि अब आप लोग तय करेंगे कि आगे लॉकडाउन लगेगा या फिर दुकानों के खुलने के समय को बढ़ाया जाएगा। यदि अब अगले पंद्रह दिन में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ तो फिर सख्ती की जाएगी। यदि संक्रमित कम हुए तो दुकानें खुलने के समय बढ़ाया जा सकता है।

कब क्या खुलेगा

– सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक : सब्जी, डेयरी, मटन, मछली की दुकानें

– सुबह 8 से शाम 4 बजे तक : किराना जनरल, प्रोविजन स्टोर

– दोपहर 12 से शाम 8 बजे तक : कपड़ा, हार्डवेयर, फुटवेयर, ज्वेलरी, स्टेशनरी, सेलून

– सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक : रेस्टोरेंट, होटल में खाने की सुविधा रात 10 बजे तक होम डिलीवरी

– सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक : ठेले पर बिकने वाली खाद्य सामग्री

पहली बार खुलेंगे जिम, शापिंग मॉल भी ओपन

इस बार अनलॉक में पहली बार जिम को भी खोलने की अनुमति जारी कर दी गई है। इसके लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे। शॉपिंग मॉल भी खुले रहेंगे।

रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा

कलेक्टर और व्यापारिक संगठनों की सहमति के बाद रविवार को पूर्णत: लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया है। लोगों को दूध मिल सके, इसलिए सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक डेयरी खुलेेंगी। पेट्रोल पंप, दवा दुकानें, एमरजेंसी सर्विस की अनुमति को पूर्ववत रखा गया है।

दुकानों में खुलने और बंद होने का समय लिखना अनिवार्य

कलेक्टर ने अपने आदेश में साफ कह दिया है कि सभी दुकान संचालकों को अपने दुकान में पोस्टर पर खुलने और बंद होने का समय लिखना होगा। नियम तोडऩे वाली दुकानों को 15 दिन के लिए सील व जुर्माना किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो