रायपुर

राजधानी में क्लब-पब की लेट नाइट पार्टी में युवतियों की संख्या बढ़ी, फीमेल बाउंसरों को करना पड़ रहा तैनात

Raipur club-pub: कम रोशनी, डीजे में तेज आवाज में बजते भड़काऊ गाने और पूरी रात नशे में झूमते युवक-युवतियां...। ऐसा नजारा हर शनिवार को रायपुर के अधिकांश क्लबों और पबों में नजर आता है।

2 min read
May 29, 2023
file photo

Chhattisgarh news: रायपुर। कम रोशनी, डीजे में तेज आवाज में बजते भड़काऊ गाने और पूरी रात नशे में झूमते युवक-युवतियां...। ऐसा नजारा हर शनिवार को रायपुर के अधिकांश क्लबों और पबों में नजर आता है। इन पार्टियों में युवतियों और महिलाओं की संख्या इतनी बढ़ने लगी है कि अब फीमेल बाउंसरों को लगाना पड़ रहा है। लेटनाइट वाली पार्टियों में आसपास के छोटे शहरों से भी युवक-युवतियां आने लगे हैं।

50 से ज्यादा क्लब और पब ऐसे हैं, जहां हर शनिवार-रविवार को इवेंट कराया जाता है। इवेंट के कारण युवा वर्ग क्लब और पबों में जाता है। इसके अलावा उन्हें बेहतर खाने-पीने का माहौल भी देने लगे हैं। इस कारण पार्टी देर रात तक चलती है, तो भी संचालकों को आपत्ति नहीं रहती। मंदिरहसौद, नवा रायपुर, धमतरी रोड, विधानसभा रोड, वीआईपी रोड, माना इलाके में सबसे ज्यादा क्लब, पब, रेस्टोरेंट हैं, जहां आयोजन होते हैं।

इवेंट, डीजे से करते हैं आकर्षित

युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए क्लबों और पबों में वीकएंड में म्यूजिक कंसर्ट, डीजे या बाहरी कलाकारों का इवेंट कराने का ट्रेंड भी बढ़ा है। लेट नाइट पार्टी में नाबालिग भी रहते हैं। इनकी पहचान या जांच नहीं होती। अधिकांश क्लबों में रात 3 से 4 बजे तक पार्टियां चलने लगी है। नियमानुसार अधिकतम समय रात 12 बजे तक का है।

महिला बाउंसर संभाल रहीं मोर्चा

क्लब और पबों में आयोजित होने वाली अधिकांश पार्टियां लेट नाइट चलती है। इसमें शामिल होने वाले नशा भी करते हैं। इससे विवाद, छेड़खानी, मारपीट जैसी घटना होने की आशंका रहती है। इसके लिए मेल बाउंसर ही तैनात होते थे, लेकिन अब लेटनाइट (raipur news) पार्टियों में युवतियों और महिलाओं की संख्या बढ़ने से फीमेल बाउंसर को भी तैनात करने लगे हैं। कई क्लब और पबों में महिला बाउंसरों को रखा गया है। ये मेल बाउंसरों की तरह ही काम करती हैं।

छुट्टी के दिन यूथ ज्यादा

शनिवार-रविवार को छुट्टी होने के कारण अधिकांश इवेंट होते हैं। उसमें यूथ ज्यादा शामिल होते हैं। ज्यादातर होटलों में नियमानुसार ही (cg news) आयोजन होते हैं। महिला बाउंसरों को भी तैनात किया जाता है, ताकि आयोजन में शामिल होने वाली महिलाओं-युवतियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

- तरनजीत सिंह होरा, अध्यक्ष, होटल-रेस्टोरेंट संचालक एसोसिएशन, रायपुर

Published on:
29 May 2023 04:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर