महानगरों में छापेमारी
सीबीआइ की टीम संदेह के दायरे में आने वाले सभी लोगों के साथ लगातार पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान युवती का सुराग मिला था। इसके आधार पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद सहित अन्य बड़े महानगरों में दबिश दी गई थी। बताया जाता है कि अलग-अलग टीमों को बड़े ही गोपनीय तरीके से रवाना किया गया था। सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ की टीम कई और नए लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है।