29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से पार्सल में मोबाइल की जगह भेजे पुराने स्पीकर, कारोबारी को लाखों की ठगी, फिर ये किया हाल….

Delhi Businessman cheated: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कारोबारी से दिल्ली के दो ठगों ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। कारोबारी ने मोबाइल सप्लाई करने का आर्डर दिया था, उसके स्थान पर आरोपियों ने पुराने स्पीकर, पाॅवर बैंक भेज दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dhal Singh

•

Updated: 3 Feb 2024, 1:59 AM IST

दिल्ली से पार्सल में मोबाइल की जगह भेजे पुराने स्पीकर, कारोबारी को लाखों की ठगी, फिर ये किया हाल....

दिल्ली से पार्सल में मोबाइल की जगह भेजे पुराने स्पीकर, कारोबारी को लाखों की ठगी, फिर ये किया हाल....

Delhi Businessman cheated: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कारोबारी से दिल्ली के दो ठगों ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। कारोबारी ने मोबाइल सप्लाई करने का आर्डर दिया था, उसके स्थान पर आरोपियों ने पुराने स्पीकर, पाॅवर बैंक भेज दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक कटोरा तालाब में मोबाइल दुकान चलाने वाले सुनील ठाकुर की दिल्ली के संजय अग्रवाल से बातचीत होती रहती थी। 20 नवंबर को संजय ने उन्हें कॉल किया और बताया कि उनके भांजे रवि उर्फ अश्वनी बंसल ने दिल्ली के करोलबाग में थोक में मोबाइल बेचने का कारोबार शुरू किया है। थोक रेट में मोबाइल बेचता है। मोबाइल की जरूरत पड़ने पर उसे आर्डर देकर मंगवा सकते हो। इसके कुछ देर बाद रवि ने उसे फोन किया। फिर सुनील ने उसे मोबाइल का आर्डर दिया और पार्सल कोरियर से भेजने कहा। इसके एवज में सुनील ने 4 लाख 11 हजार रुपए ऑनलाइन उसे भुगतान भी कर दिया। इसके कुछ देर बाद रवि ने एक और डील के बारे में बताया। सुनील उसमें भी राजी हो गया। उसका माल भी उसी कोरियर से पार्सल कर दिया। इसके एवज में सुनील ने अपने एक ग्राहक के माध्यम से रवि को 5 लाख रुपए वहां कैश दिलवाया। इसके बाद दोनों पार्सल जब उनके घर पहुंचा, तो पार्सल में पुराने स्पीकर, पुराना पावर बैंक जैसे कबाड़ हो चुके सामान थे। इसके बाद सुनील ने संजय अग्रवाल और अश्वनी उर्फ रवि बंसल को कॉल किया, तो उनका मोबाइल नंबर बंद मिला। इसकी शिकायत सुनील ने सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।