28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूढ़ा तालाब धरना स्थल को हटाने लोगों ने सड़क में उतर कर किया प्रदर्शन

रायपुर. बूढ़ा तालाब धरना स्थल को हटाए जाने की मांग अब जन आंदोलन विस्फोटक रूप ले चुकी है । इस तारतम्य में आज टिल्लू चौक से लेकर लाखे नगर चौक तक व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा सड़क में उतर कर धरना स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने हेतु व्यापक प्रदर्शन किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

jitendra dahiya

•

Updated: 31 Jan 2023, 10:25 PM IST

pramod_duby.jpg

बूढ़ा तालाब धरना स्थल को हटाए जाने की मांग अब जन आंदोलन विस्फोटक रूप ले चुकी है । इस तारतम्य में आज टिल्लू चौक से लेकर लाखे नगर चौक तक व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा सड़क में उतर कर धरना स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने हेतु व्यापक प्रदर्शन किया। नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे एवं सिंधी पंचायत के दीपक कृपलानी बंसी कन्नौजी सहित सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने अपने दुकानों से निकलकर प्रदर्शन में भाग लिया सभी लोगों के अलग-अलग प्रकार की समस्याएं उक्त क्षेत्र में व्याप्त है ।

व्यापारियों ने बताया कि उनके परिजनों को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाने में बहुत दिक्कत होती है ।कई बार झगड़े का सामना करना पड़ता है, कुछ लोगों ने कहा कि उनके दुकानों के स्टॉप उसी मार्ग से सैकड़ों की संख्या में आवागमन करते हैं लेकिन जिस दिन धरना होता है उस दिन स्टाफ नहीं आने के कारण स्वयं दुकान की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। इसके अलावा वहां के रहवासियों ने बताया कि उनके परिजनों को एकमात्र मार्ग होने के कारण कई यातनाओं से जूझना पड़ता है।

प्रमोद दुबे ने बताया कि लगातार लोग अपने घरों से निकलकर उस धरना स्कूल को हटाने हेतु हर स्तर की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं । आज इस संबंध में महापौर एजाज ढेबर को विभिन्न व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इसका शीघ्र निराकरण कराने हेतु पहल करने की बात कही ,,क्योंकि परीक्षा नजदीक है तथा आए दिन अलग-अलग संघों के द्वारा प्रदर्शन किए जाने को लेकर बच्चों के माता पिता को परीक्षा देने जाने को लेकर चिंता व्याप्त है ,,क्योंकि 10 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थाएं एवं 50000 बच्चों से ज्यादा मध्यम वर्गीय परिवार के लोग उसी जगह से स्कूल कॉलेज आते जाते हैं तथा कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण विकट समस्याओं से जूझते हैं ।।दुख इस बात का है इस व्यथा को आखिर प्रशासन संवेदनशीलता के साथ क्यों नहीं ले रही है ,

,,जबकि यह जानते हुए भी कि उक्त स्थान से शव वाहन का गुजारना भी पीड़ादायक है ऐसे में रायपुर के अधिकारियों को तत्काल पहल कर धरना स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का तत्काल निर्णय किया जाना चाहिए । आज के प्रदर्शन में नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे के अलावा दीपक कृपलानी महेश प्रजवानी करतार परसवानी दीपक आहूजा नरेश चंदवानी भारत चंदवानी संजय प्रथम वाणी डॉक्टर रमन दास मनोज देवानी, अशोक कुकरेजा दीपक चंद्राकर विक्की परसवानी राजा बजाज बंटी बजाज जय गजवानी विकास मंदानी गोलू मंदानी सोनू जैन तरुण जैन सहित आम नागरिक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।