27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगस्त में मात्र 11 दिन होगा कामकाज, 20 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

20 दिन बंद रहेगा कार्यालय, काम-काज होेंगे प्रभावित।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Vinayak Singh

•

Updated: 6 Aug 2022, 11:40 AM IST

Opening of shops in the city including government offices increased

बाजार और दुकान खुलने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली

रायपुर। 31 दिनों वाले इस अगस्त महीने में विभिन्न अवकाशों के चलते मात्र 11 दिन सरकारी कामकाज होगा। इस बीच अगस्त माह में ही एक बार फिर से अधिकार-कर्मचारी फेडरेशन हड़ताल पर जाने वाला है। इसके कारण सरकारी कार्यालयों में फिर कामकाज ठप होगा। लगातार छुट्टियां पड़ने से भी लोगों को जरूरी कामों के लिए भटकना पद सकता है।

अगस्त माह के 6 और 7 अगस्त को शनिवार और रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। इसके बाद 8 अगस्त सोमवार को सरकारी कार्यालय खुलेंगे। इसके ठीक दूसरे दिन 9 अगस्त को मोहर्रम पर्व होने के कारण शासकीय अवकाश रहेगा। दूसरे दिन 10 अगस्त को फिर कार्यालय खुलेंगे। वहीं 11 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। 12 को फिर से सरकारी कार्यालय खुलेंगे। इसके बाद 13 और 14 अगस्त को शनिवार और रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। इसके ठीे दूसरे दिन 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय अवकाश रहेगा। 16 अगस्त को सरकारी कार्यालय फिर से खुलेंगे, लेकिन 17 अगस्त को हलषष्ठी पर्व पर ऐच्छिक अवकाश दिया गया है। 18 अगस्त को सरकारी कार्यालय खुलेंगे, फिर 19 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर शासकीय अवकाश रहेगा। 20 व 21 अगस्त को शनिवार और रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी।

इसके ठीक दूसरे दिन 22 अगस्त को सरकारी अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। इस संबंध में राज्य शासन को पत्र भी सौप दिया है। इस माह के अंतिम दिनों में 30 अगस्त को हरितालिका तीज पर्व और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर्व होने के कारण ऐच्छिक अवकाश दिया गया है। इस तरह 31 दिनों के अगस्त माह में मात्र 11 दिनों तक ही सरकारी कामकाज होगा।