6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, कहा- मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के धान किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए क्विंटल

कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि भाजपा सरकार किसानों को एकमुश्त 3100 रुपए क्विंटल दिए जाने का वादा करके सत्ता में आई, मगर वह अब अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 9 Jan 2024, 7:18 PM IST

cm_sai_garuntee_1.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ के धान किसानों को भाजपा ने चुनाव से पहले 3100 रुपए क्विंटल दिए जाने का वादा किया था। मगर, कांग्रेस वादे को पूरा न करने का आरोप लगा रही है। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को समर्थन मूल्य और 3100 रुपए के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर लिखा, "अभी किसानों को धान खरीदी में एमएसपी की राशि मिल रही है।

मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमारा वादा प्रति क्विंटल 3100 रुपए देने का है। हम किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन्हें अंतर की राशि अतिशीघ्र एकमुश्त दी जाएगी।" मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर बोला हमला कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, "छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर कांग्रेस ने हमें खाली खजाना दिया, फिर भी हमने 'मोदी की गारंटी' में जनता से किया हर एक वादा पूरा करने की तैयारी की है।" दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि भाजपा सरकार किसानों को एकमुश्त 3100 रुपए क्विंटल दिए जाने का वादा करके सत्ता में आई, मगर वह अब अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है। भाजपा कहती थी कि हर गांव में किसानों को राशि का एकमुश्त भुगतान होगा और अब कह रही है कि शेष राशि का भुगतान एकमुश्त होगा। यह किसानों के साथ छलावा है, यही चरित्र है भाजपा का। पहले वादा करो फिर पूरा मत करो।