
President in CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल रमेन डेका ने आज सुबह गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की।

President in CG: राष्ट्रपति मुर्मू इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्टजनों से भेंट की।

President in CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुचीं।

President in CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई.आई.टी. भिलाई पहुंची।

President in CG: आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।

President in CG: राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

President in CG: राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। मुर्मु के हाथों सात छात्रों को गोल्ड मेडल मिला।

President in CG: दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है। 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है।