scriptBJP के पूर्व विधायक के फेसबुक वॉल पर पोस्ट की राहुल गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर, मचा बवाल | Rahul Gandhi's objectionable picture post on Ex BJP MLA Facebook wall | Patrika News
रायपुर

BJP के पूर्व विधायक के फेसबुक वॉल पर पोस्ट की राहुल गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर, मचा बवाल

भाजपा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी के फेसबुकवॉल पर पोस्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विवादित तस्वीर से बवाल मच गया है।

रायपुरApr 24, 2018 / 01:15 pm

Ashish Gupta

patrika

BJP के पूर्व विधायक के फेसबुकवॉल पर पोस्ट की राहुल गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर, मचा बवाल

दंतेवाड़ा/रायपुर. भाजपा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी के फेसबुक वॉल पर पोस्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विवादित तस्वीर से बवाल मच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडावी पर एफआइआर की मांग को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भीमा मंडावी ने रविवार को यह पोस्ट वायरल कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया है। दंतेवाड़ा, किरंदुल, बचेली और रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडावी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मंडावी के पोस्ट में राहुल गांधी के साथ बिना कपड़े पहने एक बच्चे को दिखाया गया है। साथ ही राहुल गांधी को हिंदुत्व एकता का दुश्मन बताया गया है।
दंतेवाड़ा के कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमल सुराना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान नहीं सहा जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष को भी एक प्रति भेजी जाएगी। कांग्रेस ने थाने में एफआइआर के लिए आवेदन दिया है।
पूर्व विधायक भीमा मंडावी ने कहा कि मेरी फेसबुक पर यह पोस्ट आया था। इसे देखते ही डिलीट कर दिया था। यह राजनीतिक साजिश है। कोई पोस्ट वायरल नहीं किया गया है।

एसआइ भीमसेन भारती ने कहा कि कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक भीमा मंडावी के खिलाफ शिकायत की है। आवेदन को जांच में लिया गया है। अपराध पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंडावी के इस कृत्य से भाजपा का असली चरित्र और संघ पोषित संस्कार सामने आ गया। भीमा मंडावी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय अन्यथा प्रदेशभर में असंस्कारी भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा दफ्तर में गोमूत्र छिड़कने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
पूर्व भाजपा विधायक भीमा मंडावी के फेसबुक वॉल पर राहुल गांधी की आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध किया और गौमूत्र लेकर भाजपा कार्यालय में छिड़काव करने पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले रायपुर शहर जिला कांग्रेस समिति ने रविवार रात अध्यक्ष विकास उपाध्याय की अगुवाई में सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन किया। वे लोग भीमा मंडावी के खिलाफ मानहानि और आइटी कानून की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराने गए थे। विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों को शोसल मीडिया में गलत ढंग से पेश कर रही है।

Home / Raipur / BJP के पूर्व विधायक के फेसबुक वॉल पर पोस्ट की राहुल गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर, मचा बवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो