3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Year Party में ड्रग्स बेचने लाए थे गोवा से, 2 लड़कियां समेत पांच पैडलर गिरफ्तार

Raipur Crime: दोपहिया-चार पहिया गाडि़यों में घूम-घूकर बेचते थे ड्रग्स.- आरोपियों से 6.9 ग्राम एमडी ड्रग्स पुलिस ने किया बरामद.

less than 1 minute read
Google source verification
New Year Party में ड्रग्स बेचने लाए थे गोवा से, 2 लड़कियां समेत पांच पैडलर गिरफ्तार

New Year Party में ड्रग्स बेचने लाए थे गोवा से, 2 लड़कियां समेत पांच पैडलर गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर। गोवा से ड्रग्स लाकर उसे रायपुर में बेचने वाले पांच आरोपियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की टीम ने सडडू स्थित अंबुजा मॉल के पास से पकड़ा है। आरोपियों से 6.9 ग्राम एमडी ड्रग्स पुलिसकर्मियों ने बरामद किया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा प्रखर मारवा, अभय कुमार मिर्चे, मोह. आवेश, प्रिया स्वर्णकार और नेहा भगत बताया जा रहा है।

रईसजादों के साथ उठना बैठना
आरोपियों के मोबाइल से पुलिस को कई रईसजादों की फोटो मिली है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने इनसे जान पहचान होने की बात स्वीकारी है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की शैक्षणिक संस्थानों के अंदर तक पैठ है। आरोपियों के जद में कई युवा है, ऐसा पुलिस का अनुमान है।

नशे के कारोबार में उतर रही युवतियां
शनिवार को हुई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का अनुमान है कि नशे के कारोबार में अब युवतियां उतर रही है। इससे पहले भी रायपुर पुलिस के आरोपी ड्रग्स और नशीली सामग्री बेचने के मामले में कार्रवाई करके चार युवतियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने पहली गिरफ्तारी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में, दूसरी गिरफ्तारी पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में, तीसरी गिरफ्तारी माना थाना क्षेत्र और चौथी गिरफ्तारी शनिवार की रात को पंडरी थाना क्षेत्र की है। जो युवतियां और युवक गिरफ्तार हुए है, वे सभी संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।

आरोपी के पास 6.9 ग्राम एम.डी ड्रग्स जब्त की गई है। आरोपी गोवा से ड्रग्स लेकर आए थे और उसे बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों से ड्रग्स पैडलर और ड्रग्स खरीदने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
- अभिषेक माहेश्वरी, एएसपी सिटी, रायपुर।

Story Loader