scriptRaipur Crime: अवैध संबंध के चलते शराब में जहर मिलाकर कर दी दोस्त की हत्या, उसकी पत्नी से थे संबंध | Raipur Crime: Man killed friend over love affair with his wife | Patrika News
रायपुर

Raipur Crime: अवैध संबंध के चलते शराब में जहर मिलाकर कर दी दोस्त की हत्या, उसकी पत्नी से थे संबंध

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध स्थापित किया। फिर महिला को पाने के लिए दोस्त की शराब में जहर मिलाकर हत्या कर दी।

रायपुरSep 30, 2021 / 07:22 pm

Ashish Gupta

Raipur Crime

Raipur Crime: अवैध संबंध के चलते शराब में जहर मिलाकर कर दी दोस्त की हत्या, उसकी पत्नी से थे संबंध

रायपुर. Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध स्थापित किया। फिर महिला को पाने के लिए दोस्त की शराब में जहर मिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने 18 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक चंदखुरी बस्ती निवासी द्रोण सेन और पुनीत धीवर में दोस्ती थी। इस कारण पुनीत का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान पुनीत का द्रोण की पत्नी से अवैध संबंध हो गया। दोनों के रिश्तों की जानकारी धीरे-धीरे गांव वालों को हो गई। गांव वालों ने सामाजिक बैठक की। और पुनीत को इस संबंध से दूर रहने के लिए कहा। इसका खुलासा होने के बाद भी पुनीत ने अवैध संबंध खत्म नहीं किए, बल्कि द्रोण को ही रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाने लगा।
योजना के तहत उसने 11 सितंबर को द्रोण को साथ बैठकर शराब पीने के लिए बुलाया। दोनों शाम को कोल्हान नाले की शराब पीने गए। शराब पीते समय पुनीत ने द्रोण के पैग में जहर मिला दिया। इससे द्रोण की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुनीत फरार हो गया। अगले दिन लोगों को द्रोण का शव मिला। मंदिरहसौद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस को शुरुआत में ही मामला संदिग्ध लगा था। पुलिस ने उसी दिशा में जांच शुरू की। और गांव वालों से पूछताछ की। इससे खुलासा हुआ कि घटना वाली शाम पुनीत और द्रोण साथ में ही थे। इसके अलावा सामाजिक बैठक का भी पता चला। इसके बाद पुलिस ने पुनीत की तलाश शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने पुनीत को ढूंढ निकाला। और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Home / Raipur / Raipur Crime: अवैध संबंध के चलते शराब में जहर मिलाकर कर दी दोस्त की हत्या, उसकी पत्नी से थे संबंध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो