पुलिस के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित एक होटल में वीडियो शूटिंग करके ललित चंदेल, नीलकमल साहू, अरुण विश्वकर्मा दोपहिया सीजी 11 बीएन 5399 से रात 12.30 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लावर वैली अमलीडीह जाने वाले रोड के पास सामने से आ रही कार ष्टत्र 10 एफए 5046 ने उनकी दोपहिया को टक्कर मार दी। इससे युवकों को चोटें आईं। एक को ज्यादा चोट लगी है। दोपहिया भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के सामने वाला हिस्सा भी डैमेज हो गया।