15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur news : कोई बॉलीवुड थीम पर तो कोई सोलह श्रृंगार कर सेलिब्रेट कर रहे सावन उत्सव,SEE PICS

Raipur news

2 min read
Google source verification
Raipur news

रायपुर@अग्रवाल महिला मंडल गीतांजलि नगर मोहल्ला समिति ने सावन तीज का उत्सव बॉलीवुड थीम पर किया । जिसमें फिल्मों के नाम पर गेम रखे गये थे । बॉलीवुड थीम में मोहल्ले की सखिया कोई गंगू बाई के रोल में था तो कोई देवदास की पारो के रोल में था, कोई जीनत तमान बनी ​​थी तो कोई बॉबी के रोल दिखाई दी। फिल्म फेयर अवॉर्ड का सेल्फी जोन बनाया गया ​था।

Raipur news

गेम में चार टीम बनी थी करीना ,कैटरीना,ऐश्वर्या,आलिया सभी टीम वालो को डायलॉग पहचानकर मूवी का नाम बता कर चेयर में बैठना था। जिन्होनें ज्यादा बार बताया वे विजेता बने।वही दूसरा गेम में आइटम गर्ल गैंग चैलेंज था,जिसमें एक चीट उठाना था। चिट से शब्द निकलने पर उसमें डांस पूरी टीम के साथ करना था। सभी ने सावन के झूलो का खूब आनंद उठाया मजेदार व्यंजनों का रिमझिम बारिश में लुत्फ उठाया। सावन तीज उत्सव की संयोजिका रीतू अग्रवाल, निखा जैन सह संयोजिका ने सभी को तीज झूले की बधाई दी। मंत्री ज्योति अग्रवाल ने यह जानकारी प्रदान की।

Raipur news

रायपुर@छत्तीसगढ कायस्थ समाज का सावन उत्सव समाराेह आयोजित हुआ। रायपुरा ​​िस्थत लवकुश होटल में समाज की महिलाएं जुटी थी। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रगुप्त की पूजा कर के की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथीयों का स्वागत किया गया।

Raipur news

उत्सव में रस्साकसी, हाऊजी, रगिंग हाऊजी,बेस्ट ड्रेस, 16 श्रृंगार, सेल्फी क्वीन, पर्ची गेम, सांग, डांस, कुर्सी दौड़, गीतों के बोल पर गेम रखे गये ​थे।