6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने हुक्काबार का खुलासा, 50 लाख का जखीरा जब्त, कारोबारी को भेजा जेल

राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजीवनगर में हुक्काबार का 50 लाख जखीरा बरामद किया। राजधानी में फ्लेवर, हुक्का पॉट, पाइप व अन्य तंबाकूयुक्त पदार्थ सप्लाई करने वाले बड़े कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

2 min read
Google source verification
hookahbar_disclose.jpg

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने हुक्काबार का खुलासा, 50 लाख का जखीरा जब्त, कारोबारी को भेजा जेल

रायपुर. राजधानी पुलिस ने राजीवनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्काबार का 50 लाख जखीरा बरामद किया। राजधानी में फ्लेवर, हुक्का पॉट, पाइप व अन्य तंबाकूयुक्त पदार्थ सप्लाई करने वाले बड़े कारोबारी अशोक मंधानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में हुक्काबार पर अपर्याप्त कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई थी। पुलिस ने अशोक मंधानी के घर से छापा मारकर हुक्काबारों में सप्लाई होने वाला लाखों का सामान जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक राज टॉकीज परिसर के पास राज पान भंडार के नाम से अशोक मंधानी पिछले कई सालों से दुकान का संचालन कर रहे थे, इसमें हुक्का पॉट, पाइप, फ्लेवर आदि भी बेच रहे थे। दुकान के अलावा अपने राजीव नगर स्थित आवास में भी काफी सामान स्टॉक करके रखते थे और वहीं से सप्लाई कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर खम्हारडीह पुलिस ने बुधवार को उसके निवास में छापा मारा। तीन अलग-अलग कमरों में बड़ी संख्या में हुक्का पॉट, फ्लेवर, पाइप आदि स्टॉक करके रखा गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और उसके खिलाभ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

हुक्के का सामान बेचने वाला राजधानी का पहला कारोबारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजधानी में हुक्का पॉट व अन्य सामान का कारोबार करने वाला अशोक पहला कारोबारी है। पिछले कई सालों से एकमात्र उसके पास ही हुक्का फ्लेवर मिल रहा था। बताया जाता है कि महाराष्ट्र से उसके पास माल आता था और रायपुर के अधिकांश हुक्काबारों में उसके पास का हुक्का फ्लेवर व अन्य सामान सप्लाई हो रहा था।

अब तक नहीं हुई थी कार्रवाई
आरोपी पिछले कई साल से यह कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही थी। पान दुकान की आड़ में वह हुक्का फ्लेवर भी सप्लाई कर रहा था। उसकी दुकान देर रात तक खुली रहती थी। इसके बावजूद उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही थी।

ये सामान जब्त
3 हजार पैकेट हुक्का पार्ट्स, 1 हजार 100 पाइप, 1 हजार चिलम पाइप, 1 क्विंटल 50 किलो अलग-अलग फ्लेवर जब्त किया गया है। आरोपी के पास कुल 50 लाख का माल जब्त किया है। पुलिस ने हुक्का व अन्य सामान को अपने कब्जे में नहीं लिया है बल्कि उन कमरों को सील कर दिया है।

रायपुर विधानसभा थाना के सीएसपी उदयन बेहरा ने कहा, आरोपी के खिलाफ हुक्का संबंधी सामान घर में स्टॉक करने और बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापा मारकर सामान जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग