13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: कमिश्नरी लागू होने के बाद पुलिसिंग हुई कड़ी

Commissionerate: डीसीपी और एसीपी दल-बल के साथ कर रहे रात्रि गश्त। सेंट्रल जोन क्षेत्र में की जा रही सघन निगरानी...

less than 1 minute read
Google source verification
Police Commissioner

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू हो गई है। कमिश्नरी लागू होने के बाद पुलिसिंग (Policing) टाइट हुई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने पूरे सिस्टम में कसावट लाई जा रही है।

Police Commissioner

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने पर अब डीसीपी (DCP) और (ACP) स्वयं दल-बल के साथ रात्रिकालिन गश्त पर निकल रहे हैं। गश्त के दौरान सेंट्रल ज़ोन अंतर्गत सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ लोग दुकानों का शटर गिराकर उसकी आड़ में अवैध गतिविधियों का संचालन कर रहे थे।

Police Commissioner

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ की गई एवं तत्काल घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।रायपुर पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध पूरे सेंट्रल ज़ोन क्षेत्र में सघन निगरानी कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़