2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैटू बनाने के बहाने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, घर में घिनौनी वारदात को दिया अंजाम

टैटू बनाने के बहाने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, घर में घिनौनी वारदात को दिया अंजाम

less than 1 minute read
Google source verification
Crime news

टैटू बनाने के बहाने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, घर में घिनौनी वारदात को दिया अंजाम

रायपुर. टैटू बनाने के बहाने घर बुलाकर दसवीं की छात्रा से अनाचार करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अनाचार करने में आरोपी की मदद करने वाली युवती के खिलाफ भी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना करीब तीन माह पुरानी है।

पुलिस के मुताबिक करीब तीन माह पहले गांधीनगर कालीबाड़ी निवासी 14 वर्षीय बालिका को पड़ोस में रहने वाली निर्मला जगत ने अपने घर बुलाया था। इसके बाद टैटू बनाने के लिए पड़ोस में रहने वाले रजत जाल को बुलाया। इसके बाद युवती कमरे से बाहर निकल गई। बाद में रजत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता दसवीं की छात्रा है। इसके बाद भाग गया।

इस घटना की जानकारी तीन माह बाद नाबालिग के परिजनों को हुई। इसके बाद आरोपी रजत व युवती के खिलाफ थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने रजत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नाबालिग को कमरे में बंद करने वाली युवती के खिलाफ भी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

Story Loader