7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग को अकेला देख घुस गया उसके बाथरूम में, लड़की के बाप ने देखा तो बोला – जो हो रहा है चुपचाप देखो वरना

नहाने गई नाबालिग को अकेला देखकर युवक ने उसे बाथरुम में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

2 min read
Google source verification
crime

नाबालिग को अकेला देख घुस गया उसके बाथरूम में, लड़की के बाप ने देखा तो बोला - जो हो रहा है चुपचाप देखो वरना

कोतबा. नहाने गई नाबालिग को अकेला देखकर युवक ने उसे बाथरुम में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद आरोपी ने पीडि़ता के पिता के साथ मारपीट करते हुुए उसे भी जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने पीडि़ता के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम जामझोर दर्रापारा की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 1 बजे 19 वर्षीय पीडि़ता गांव के हर मदन पैकरा के बोरिंग बाड़ी में नहाने के लिए गई थी। बाड़ी में पीडि़ता को अकेले पाकर आरोपी मदन पैकरा ने पीडि़ता को पकड़ लिया और बाड़ी में बने हुए बाथरुम में बंद करने लगा। उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पीडि़ता रोते हुए अपने घर जाकर घटना के संबंध में अपने पिता को बताई।

घटना की जानकारी होने पर पीडि़ता के पिता ने जब आरोपी मदन पैकरा के पास घटना के संबंध में पूछताछ करने के लिए गया तो आरोपी ने पीडि़ता के पिता के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद पीडि़ता ने अपने पिता के साथ कोतबा चौकी पंहुच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दी। पुलिस ने पीडि़ता के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 323,346,506 का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीडि़ता ने बताया की आरोपी मदन यादव पहले भी कई बार युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करता रहता था। पीडि़ता बकरी चराने जंगल आती जाती रहती थी उस दौरान भी लगातार परेशान करता रहता था। साथ ही पूर्व में भी कई बार दुष्कर्म कर डराता धमकाता रहता था जिससे डर में युवती का सड़क पर चलना दूभर हो गया था।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग