7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 Year Old Girl Gang Rape : राजनीति गर्माई,पीड़िता को समय पर इलाज न मिलने पर विधायक उफने,लगाए गंभीर आरोप

राजनीति गर्माइ, पीडि़ता को समय पर इलाज न मिलने पर विधायक उफने,लगाए गंभीर आरोप

2 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Jul 04, 2018

15 Year Old Girl Gang Rape : राजनीति गर्माइ, पीडि़ता को समय पर इलाज न मिलने पर विधायक उफने,लगाए गंभीर आरोप

photos

सागर. जिले के गौरझामर क्षेत्र में दिल को कंपा देने वाली वारदात सामने के बाद पूरा जिला सदमे में है। हर कोई उन दरिंदों के लिए बद्दुआ दे रहा है, उन्हें फांसी देने की मांग कर रहा है। इधर पीडि़ता का उपचार अब भी उसी अस्पताल में चल रहा है, जहां रात में उसके उपचार में लापरवाही बरती गई थी। पीडि़ता के उपचार में लापरवाही की जानकारी लगने के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। स्थानीय कांग्रेस विधायक मामले को जानने के बाद उफन गए और उन्होंने गुस्से में सरकार और स्थानीय अधिकारियों को बर्खास्त तक करने की मांग उठा दी है।

READ ALSO
Big Breaking : 15 साल की छात्रा को कमरे में बंद कर दिन भर किया गैंगरेप, रात को सड़क पर फेंका

मामले को लेकर कांग्रेस से देवरी विधायक हर्ष यादव ने सरकार पर जमकर आरोप लगाए है। विधायक ने बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने की बात कही है। विधायक हर्ष यादव का कहना है पीडि़ता के इलाज में भी गम्भीर लापरवाही बरती गई है जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मुझे बताया गया था कि सागर रेफर किया गया है। जबकि नाबालिग का इलाज अभी भी देवरी अस्पताल में चल रहा है। इलाज में लापरवाही बरतने बाले दोषी अधिकारियों को पद पर रहने का कोई अधिकार नही है उन्हें तत्काल पद से हटा देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए है।

READ ALSO

छात्रा से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा,एक महिला ने छात्रा को किया था दरिंदों के हवाले

एसपी पहुंचे देवरी, प्रकरण जानने का प्रयास


इस पूरे घटनाक्रम के बाद एसपी सागर सत्येंद्र शुक्ला भी देवरी अस्पताल पहुंच चुके है। जहां उन्होंने पीडि़ता का हाल जाना। साथ ही परिजनों से चर्चा की। इस दौरान एसपी सतेंद्र शुक्ला ने बताया कि पीडि़त नाबालिग को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया था। बेहोशी की हालत में होने की वजह से पीडि़ता के बयान नही हो पाए थे। पीडि़ता के बयानों के आधार पर 4 युवकों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ इस तरह से बताया जा रहा है पूरा मामला

डरी-सहमी बेटी ने पिता को बताया कि सुबह पास ही रहने वाली एक महिला उसे अपने घर ले गई थी। जहां उसने एक कमरे में उसे बंद कर दिया था। इसके बाद करीब दो घंटे बाद चार युवक वहां पहुंचते है और फिर दरिंदगी की हदें पार होती है। इंसानियत शर्मसार होती है।

बताया गया है 15 साल की नाबालिग के साथ चारों युवकों द्वारा बारी-बारी कई बार रेप किया जाता है। लड़की बचकर भागने का प्रयास करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। दिन भर उस मासूम के साथ हवसी अत्याचार, दुराचार करते रहते है। दिन भर के बाद भी जब हवसियों की जरूरत पूरी नहीं होती तो वह पीडि़ता को उठाकर दूसरी जगह ले जाते है और फिर दुराचार करते है और रात में जब लड़की की हालत बिगड़ती नजर आती है तो मरने के लिए सड़क पर फेक देते है। इस पूरी वारदात के बाद पूरा समाज शर्मसार है। देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता और उसके परिजनों के प्राथमिक बयान के आधार पर शून्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही संबंधित थाना क्षेत्र को सूचना फॉरवर्ड कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।