9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा,एक महिला ने छात्रा को किया था दरिंदों के हवाले

छात्रा से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा : एक महिला ने छात्रा को किया था दरिंदों के हवाले

2 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Jul 04, 2018

rape

छात्रा से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा,एक महिला ने छात्रा को किया था दरिंदों के हवाले

सागर. गौरझामर क्षेत्र में हुए छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में दुष्कर्म करने वाले दरिंदों को दरिंदगी का न्यौता दिया गया था, वह भी एक महिला द्वारा । यह बड़ा खुलासा होने के बाद अब लोग उस महिला के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे है । महिला होने के बाद भी किए गए इस तरह के कृत्य से लोग अचरज में है। इधर पुलिस ने महिला के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करने बात कही जा रही है ।

15 साल की स्कूल की छात्रा के साथ चार राक्षसों द्वारा जो किया गया, उससे पूरा समाज शर्मसार तो है ही, लेकिन जिस महिला ने अपने पापा की परी को उन दरिंदों के हवाले किया, उसकी वजह से मां, बहन कहलाने वाली हमदर्द महिला वर्ग भी शर्म महसूस कर रही है । इस महिला ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है ।

Read also

Full Story of gang rape By Girl

लड़की ने पिता को जो बताया...


फिलहाल बताया ये जा रहा है कि लड़की ने अपने पिता और पुलिस के सामने वारदात से जुड़े कुछ तथ्यों को लेकर बात रखी है। जिसमें सुबह से घर से जाने के बाद पड़ोस में ही रहने वाली महिला जिसका नाम ममता बताया जा रहा है ने छात्रा को बुलाया और एक कमरे में बंद कर दिया। छात्रा यह बिल्कुल भी नहीं समझ पाई कि आखिर उसके साथ क्या हो रहा है। इसके बाद ममता ने चार लड़कों को बुलाया और छात्रा से गैंगरेप किया गया। मामले में खास बात यह रही कि घर के पास ही उक्त महिला के घर में इतनी सनसनीखेज वारदात चलती रही और आसपास रहने वाले लोगों को इसकी भनक तक न लगी। महिला के इस कृत्य के बाद पूरी महिला समाज शर्मसार है।