9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिट्टू प्रतियोगिता में सागर विजेता और दमोह बना उप विजेता

शासकीय कला व वाणिज्य महाविद्यालय में शनिवार को संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पारंपरिक खेल को खेलने में विद्यार्थियों का उत्साह नजर आया। पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में सागर जिला की टीम विजेता एवं दमोह जिला की टीम उप विजेता रही। महिला वर्ग में सागर जिला की टीम विजेता व दमोह जिला की […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 08, 2026

शासकीय कला व वाणिज्य महाविद्यालय में शनिवार को संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पारंपरिक खेल को खेलने में विद्यार्थियों का उत्साह नजर आया। पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में सागर जिला की टीम विजेता एवं दमोह जिला की टीम उप विजेता रही। महिला वर्ग में सागर जिला की टीम विजेता व दमोह जिला की टीम उप विजेता रही। छात्र वर्ग में प्रद्युम दुबे, शनि राजपूत, प्रेमलाल अहिरवार का प्रदर्शन सराहनीय रहा। छात्रा वर्ग में ॠषिका यादव व आरती कुर्मी का प्रयास अच्छा रहा। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टर आयुषी अग्रवाल ने विधिवत पिट्टू, खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। संस्था की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि भारतीय प्राचीन खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए महाविद्यालयों में पिट्टू मलखंभ जैसे परंपरागत खेल प्रारंभ किए गए है। प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह से क्रीड़ा अधिकारी डॉ. साधु सिंह, डॉ. प्रिया थापा, डॉ. जितेन्द्र राजपूत, डॉ. अभिषेक गोयल व डॉ. अनामिका पाठक आदि मौजूद रहे।