9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे क्षेत्र में कछुआ चाल से चल रहा ब्रिज का कार्य, यही गति रही तो बारिश में फिर घंटों जाम में फंसने तैयार रहें शहरवासी

बीना. खिमलासा रोड पर बन रहे ओवरब्रिज के कारण रेलवे गेट पिछले वर्ष बंद कर दिया था, लेकिन अभी तक ब्रिज तैयार नहीं हुआ है। रेलवे क्षेत्र में चार पिलर खड़े होना है और उसपर गर्डर लांचिंग होनी है, लेकिन अभी तक एक भी पिलर खड़ा नहीं हो पाया है। यदि इसी गति से काम […]

2 min read
Google source verification
Bridge construction in the railway area is progressing at a snail's pace; if this pace continues

रेलवे क्षेत्र में अधूरे पिलर

बीना. खिमलासा रोड पर बन रहे ओवरब्रिज के कारण रेलवे गेट पिछले वर्ष बंद कर दिया था, लेकिन अभी तक ब्रिज तैयार नहीं हुआ है। रेलवे क्षेत्र में चार पिलर खड़े होना है और उसपर गर्डर लांचिंग होनी है, लेकिन अभी तक एक भी पिलर खड़ा नहीं हो पाया है। यदि इसी गति से काम चला, तो बारिश में फिर अंडरब्रिज के जाम में लोगों को घंटों फंसना होगा।
ओवरब्रिज का कार्य पीडब्ल्यूडी और रेलवे द्वारा किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा तेज गति से चल रहा है और 70 प्रतिशत से ज्यादा काम हो गया है। वहीं, रेलवे को गेट के दोनों तरफ दो-दो पिलर खड़े करना है, लेकिन अभी तक एक भी पिलर तैयार नहीं हो पाया है। यहां तक कि एक पिलर को तैयार करने के लिए गड्ढे भी नहीं हो पाए हैं और काम रुका है। गेट बंद होने के कारण वाहन चालक बरदौरा और सांईधाम कॉलोनी स्थित अंडरब्रिज से निकलते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा दबाव सांईधाम वाले अंडरब्रिज में रहता है। पिछले वर्ष बारिश में यहां घंटों जाम लगा था, जिसमें वाहन चालक परेशान हुए थे। यदि रेलवे क्षेत्र में कार्य की गति नहीं बढ़ी, तो इस वर्ष भी ऐसी ही परेशानी उठानी पड़ेगी। यदि इस समस्या से बचना है, तो अभी से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ानी होगी। साथ ही रेलवे अधिकारियों को लगातार मॉनीटरिंग कर कार्य पूर्ण कराना होगा।

गेट खोलने किया था प्रदर्शन
पिछले वर्ष बारिश में जब लोग परेशान हुए थे, तो रेलवे गेट खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। तब रेलवे अधिकारियों ने कार्य तेज गति से करने की बात कही थी, लेकिन स्थिति जस की तस है। यदि यही हाल रहा, तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन भी लोग कर सकते हैं।

अधिकारियों को लिखेंगे पत्र
रेलवे क्षेत्र में ब्रिज का कार्य धीमी गति से चल रहा है और इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से बोला जा चुका है। अब रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा, जिससे काम बारिश पूर्व हो सके।
विजय डेहरिया, एसडीएम, बीना