
BREAKING : और बिगड़ी मंत्री रविन्द्र चौबे की तब्यात, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली जाने की स्थिति में नहीं
रायपुर। लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उत्तर प्रदेश गए छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती काराया गया है। गृह ग्राम से मंत्री के पत्नी ,भाई , बेटा और बहु चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ रवाना हो गए है। रविंद्र चौबे के बेटे अविनाश चौबे का कहना है अभी उनके पिता की स्थिति में सुधार आ गई है , वे अभी ठीक हैं। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी सुबह से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके है।
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को चुनाव प्रचार के दौरान दिल का दौरा पड़ जाने से उनको अस्पताल कराया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई सुबह तक लेकिन अभी हालत में सुधर की सुचना उनके परिवार वालो से मिली है ।हार्ट अटैक के बाद गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद अब उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली या मुंबर्ई शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को कृषि मंत्री चुनाव प्रचार के लिए यूपी के रायबरेली और अमेठी के दौरे पर थे।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। रात में उन्होंने खाना भी नहीं खाया। शनिवार सुबह उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और फिर बेहोश हो गए। कृषि मंत्री के बड़े भाई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौबे दुर्ग से लखनऊ के लिए परिवार सहित रवाना हो गए हैं। कृषि मंत्री के पीए ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है।
बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय थे साथ में
कृषि मंत्री की तबीयत बिगड़ी तब उनके साथ बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय भी मौजूद थे। डॉक्टरों ने अभी भी उनकी स्थिति को नाजुक बताया है। उन्हें हार्ट अटैक आया है। शुक्रवार को दिनभर रायबरेली में चुनाव प्रचार के बाद वो देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ आ गए थे, जहां उनकी देर शाम तबीयत बिगड़ गई।
Updated on:
27 Apr 2019 02:45 pm
Published on:
27 Apr 2019 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
