15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक पहुंचा मानसून फिर भी पड़ रही है बेतहासा गर्मी, जानिए बड़ी वजह

* ऊपरी वायु के चक्रवात ने रोकी मानसून की गति, दिनभर पड़ी खूब गर्मी, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 45.7 डिग्री रहा

less than 1 minute read
Google source verification
summer

कर्नाटक पहुंचा मानसून फिर भी पड़ रही है बेतहासा गर्मी, जानिए बड़ी वजह

रायपुर। भले ही मानसून को केरल में प्रवेश किए दो दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी चाल धीमी पड़ गई है, क्योंकि कोस्टल एरिया में ऊपरी वायु में एक चक्रवात बना हुआ है। जैसे-जैसे चक्रवात नार्थ की ओर आगे बढ़ेगा, वैसे मानसून की गति बढ़ेगी।

फिलहाल मानसून दक्षिण कर्नाटक तक पहुंच चुका है। इधर, राजधानी में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी बेतहाशा पड़ी। दोपहर में तो लू चल रही थी। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग दिनभर बेहाल होते रहे। अधिकतम तापमान फिर से 45.2 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमानों में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभागों में वृद्धि हुई तथा शेष संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। रायपुर बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा व बस्तर संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक रहे।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रहा। मंगलवार को भी प्रदेश में दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। शाम या रात में आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवा या हल्की बौछारें पडऩे की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहेगा।


कहां कितना रहा तापमान

रायपुर- 45.2- 29.8
माना एयरपोर्ट- 44.8-30.4

बिलासपुर- 45.7- 28.6
पेंड्रारोड- 44.5- 27.1

अंबिकापुर- 43.8- 27.6
जगदलपुर - 37.9-22.7

दुर्ग- 45.2- 28.6
राजनांदगांव- 44.6- 30.5