9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोन पर चढ़ा गोल्ड का रंग.. परंपरागत ज्वैलरी बैंक में बंधक रखकर कर्ज ले रहे छत्तीसगढ़वासी

कों द्वारा इन दिनों कम से कम ब्याज (Gold Loan schem) दरों पर गोल्ड लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह गोल्ड लोन वर्ष 2021 की तुलना में 30 करोड़ (Gold Loan schem) ज्यादा है।

2 min read
Google source verification
लोन पर चढ़ा गोल्ड का रंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोल्ड लोन (Gold Loan schem) का चलन बढ़ा है। इसके कारण कम समय में उपभोक्ताओं को आसानी से दस्तावेजों के अभाव में पैसा मिल जाना है। प्रदेश के कारोबारी, आम आदमी अपना व्यापार बढ़ाने और कर्ज मिटाने के लिए सोने को गिरवी रखकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे है। वर्ष 2022 के समाप्त होने में अभी एक माह का समय बाकी है और बीते 11 महीनों में ही प्रदेश के 25 हजार लोगों ने बैंकों व फाइनेंस कंपनियों से सोने के बदले 380 करोड़ से ज्यादा रुपए का कर्ज लिया है। बैंकों द्वारा इन दिनों कम से कम ब्याज दरों पर गोल्ड लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह गोल्ड लोन वर्ष 2021 की तुलना में 30 करोड़ ज्यादा है। इस प्रकार एक व्यक्ति द्वारा औसतन डेढ़ लाख रुपए गोल्ड लोन लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, छत्तीसगढ़ में आज क्या बदला पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नई कीमत

गोल्ड लोन पर बैंक भी दे रहे ऑफर

बैंक सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ ही निजी बैंकों द्वारा भी गोल्ड लोन पर ऑफर दिए जा रहे हैं। कुछ बैंकों ने तो गोल्ड लोन के लिए अलग दिन निर्धारित कर दिए हैं। राष्ट्रीयकृत बैंकों में गोल्ड लोन पर ब्याज दर 7.90 से आठ प्रतिशत तक है। ब्याज दर कम होने के कारण अब दुकानों में सोने को गिरवी रखने के बजाय लोग बैंकों में रखकर लोन लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Video वायरल करने की धमकी देकर महिला से 5 लाख की मांग कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन महामंत्री शिरीष नलगुंडवार ने कहा कि आसानी से कम से कम ब्याज दर उपलब्ध होने के कारण उपभोक्ता गोल्ड लोन काफी पसंद कर रहे हैं। बैंकों द्वारा भी इन दिनों गोल्ड लोन पर काफी फोकस किया जा रहा है। बुरे समय में लोग पैतृक सोने को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे है।

यह भी पढ़ें: कॉलेजों में परीक्षा के लिए आवेदन आज से , अगर दिक्कत आ रही है तो लें हेल्पलाइन की मदद