
Result: बीएससी नर्सिंग के छठवें सेमेस्टर के रीवेल में थोक में फेल छात्राएं पास हुई हैं। 130 छात्राओं का रिजल्ट बदल गया है और वे पास हो गई हैं। वहीं, 178 छात्राओं के परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। कई विषयों में नंबर बढ़े हैं, लेकिन रिजल्ट अप्रभावित रहा।
हैल्थ साइंस विवि ने रीवेल का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा पिछले साल जुलाई में हुई थी। इसके बाद रिजल्ट से असंतुष्ट छात्राओं ने रीवेल के लिए आवेदन किया था। ये भी सोचने वाली बात ये है कि आखिर फेल छात्राएं थोक में पास कैसे हो गई? क्या पहले किया गया परचों का मूल्यांकन सही नहीं हुआ।
इस मामले में विवि के अधिकारियों का कहना है कि छात्राएं कुछ अंकों से फेल होती हैं। जब परचों का मूल्यांकन करवाया जाता है तो वे पास हो जाती हैं। विवि ने रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें काफी देरी हुई थी। पहले नर्सिंग की परीक्षा सालाना होती थी, लेकिन तीन साल पहले से सेमेस्टर सिस्टम से हो रही है।
Published on:
28 Jan 2026 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
