24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mohan Bhagwat In CG: RSS प्रमुख मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में करेंगे संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

Mohan Bhagwat in CG: वह अलग-अलग सत्र में कार्यकताओं व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन के सुदृढीकरण पर बैठक कर चर्चा करेंगे। बैठकों में कार्य विस्तार के साथ..

less than 1 minute read
Google source verification
mohan bhagwat rss

Mohan Bhagwat In CG: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 31 दिसंबर तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह अलग-अलग सत्र में कार्यकताओं व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन के सुदृढीकरण पर बैठक कर चर्चा करेंगे। बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा होगी। साथ ही प्रदेश में आरएसएस की रिपोर्ट लेंगे। साथ ही आने वाले समय में आरएसएस को और कैसे मजूबत किया जा सकता है इस पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

Mohan Bhagwat In CG: इन विषयों पर करेंगे चर्चा

पंच परिवर्तन स्व का बोध, सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल विकास व नागरिक कर्तव्य पर चर्चा करेंगे। जानकारी के अनुसार, संघ ने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र तक शाखा के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है।

यह भी पढ़ें: RSS Foundation Day: आज RSS स्थापना दिवस, राजधानी के 14 स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन,देखें वीडियो

इसी के निमित्त देश के अलग-अलग प्रांतों में पूजनीय सरसंघचालक भागवत का प्रवास हो रहा है। इस प्रवास में संबंधित प्रांत में संगठनात्मक कार्यों पर वह चर्चा करते हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक विषयों व शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर वह संगठन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।