रायपुर. राजधानी रायपुर के एक एसबीआई ATM से नकली और फटे हुए नोट निकले।जिसके बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। छत्तीसगढ़ में एसबीआई एटीएम से खराब, नकली और फटे हुए नोट निकलने का ये दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के ही बिश्रामपुर इलाके में 500 - 500 के जले हुए नोट निकले थे।