2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat Express: फिर एक बार किया गया वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टुटा एक कोच का शीशा

Vande Bharat Express: बिलासपुर से होते हुए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर कुछ बदमाशों ने पथराव किया, जिससे एक डिब्बे की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। दाधापारा से बिलासपुर के बीच की घटना ।

less than 1 minute read
Google source verification
rr.jpg

Vande Bharat Express:बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार सुबह एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव का शिकार हुई। चलती ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ कोच की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

जानकारी अनुसार आज जब वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर के दाधापारा के पास से गुजर रही थी, तब कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सीटों से नीचे हो गए कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब तक पथराव में 5 कोच के 9 विंडो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

घटना शाम 7:17 बजे की है। ट्रेन नागपुर से छूटकर बिलासपुर पहुंच रही थी। अभी ट्रेन दाधापारा स्टेशन पार की थी कि सी-9 कोच के सीट नंबर 20 के शीशे से किसी चीज के टकराने की तेज आवाज आई। इससे यात्री घबरा गए। किसी शरारती तत्व ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की थी। इससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर ट्रेन को रोका गया।तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने उतरकर देखा पर अंधेरे की वजह से कुछ भी नजर नहीं आया। इस पर उन्होंने सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। जैसे ही वंदे भारत में पत्थरबाजी की सूचना आई, आरपीएफ में हड़कंप मच गया।

कैमरे की जांच भी होगी
इस ट्रेन के बाहरी हिस्से में 10 कैमरे लगे हैं। आरपीएफ कैमरे में कैद गतिविधियों से भी आरोपितों की पहचान करने की कोशिश करेगी। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग