
रैंप वॉक से की शुरुआत अब साउथ की फिल्मों में धूम मचा रही शालिनी रामगोपाल वर्मा जैसे जानेमाने डायरेक्टर्स के साथ कर चुकी हैं काम
आकाश शुक्ला/रायपुर. हर जगह टैलेंट की कद्र है। हम दिल से मेहनत करें और अपना बेस्ट दें तो हर वो मुकाम मिल सकता है, जिसके हम सपने देखते हैं। शॉर्ट कट जैसा कोई रास्ता नहीं है। मेहनत से ही सफलता मिलती है, ये कहना है साउथ की एक्ट्रेस शालिनी वलदमानी का।
रायपुर की रहने वाली मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी शालिनी वदलमानी ने बचपन से सपना देखा...बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों में स्टार बनने का। रायपुर में पढ़ाई के दौरान अपने इन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए दौरान मॉडलिंग, शॉर्ट फिल्म, एड के साथ ही कई छत्तीसगढ़ी फिल्म में भी काम करती रहीं।
शालिनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म के डायरेक्टर मनोज वर्मा के साथ शॉर्ट फिल्म कॉफी ब्रेक, एड शूट के साथ ही शासकीय डाक्यूमेंट्रिस में काम किया। काम के दौरान उन्होंने एक्टिंग की कई बारीकियां सिखाईं। रायपुर में रहते हुए इंडिया फैशन वीक में भी वॉक करने का मौका मिला, जिसमें छत्तीसगढ़ से सलेक्ट भी हुईं। इसके बाद से ही बड़े-बड़े वर्कशॉप में मॉडलिंग के लिए मौका मिलने लगा, जिसमें लोगों ने काम की सराहना भी की।
साउथ में बनने वाली श्रीदेवी की बायोपिक में आ सकती हैं नजर
शालिनी ने बताया कि बॉलीवुड के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ तेलुगू फिल्म आइसक्रीम-२ में काम किया। फिदा मूवी में साउथ एक्टर वरूण पेज के साथ काम करने का भी अच्छा अनुभव रहा। यूएस में भी कुछ प्रोजेक्ट साउथ फिल्म के लिए किए हैं। शालिनी ने बताया कि साउथ के डायरेक्टर राजकुमार रेड्डी श्रीदेवी की बायोपिक बनाने वाले हैं, जिसमें उनका किरदार निभा सकती हैं।
साउथ की पहली वेब सीरीज में निभा रही मुख्य भूमिका
शालिनी ने बताया कि शशि एंड रोहित के निर्देशन में साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज की सबसे पहली वेब सीरीज बन रही है, जिसमें वे मुख्य किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वे फिल्म निर्देशन का काम भी कर रही हैं। शालिनी ने कहा कि पिता रमेश मूर्ति और मां रश्मी वदलमानी ने हर परिस्थितियों में साथ दिया। शायद उनके सपोर्ट के बिना ये मुकाम नहीं हासिल कर सकती थी।
Published on:
15 Sept 2018 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
