रायपुर. अमलीडीह के सुशीला शर्मा के निवास रोज कोई न कोई गाय पहुंच जाती है। वे इन्हें नहलाकर ही जाने देती हैं। उन्होंने बताया, मुझे गायों से बहुत लगाव है। मैं उन्हें गंदगी से सराबोर देखती हूं तो अच्छा नहीं लगता। इसलिए नहला देती हूं। शायद यही वजह है कि वे इनमें से कई गाय बार-बार आना पसंद कर रही हैं।