1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास आज से, इन जिलों में देंगे दर्शनलाभ

Raipur News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Swami Avimukteshwarananda visits Chhattisgarh for 5 days

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

रायपुर। Chhattisgarh News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया प्रति वर्ष की तरह शंकराचार्य महाराज प्रदेश में 5 दिन रहेंगे। वर्तमान में धर्मप्रचार व हरियाणा परिक्रमा चल रहा है, जिसमें हरियाणा राज्य के प्रत्येक जिले में धर्मप्रचार कर रहे हैं। वे 9 नवम्बर को हरियाणा के चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचेंगे व दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद 10 नवम्बर की सुबह 8:20 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे।

बिलासपुर में मनाएंगे धनतेरस

छत्तीसगढ़ के रायपुर विमानतल से सीधे सिमगा, नांदघाट सड़क मार्ग होते हुए शंकराचार्य के विशेष कृपापात्र शिष्य हरीश शाम के चिचिरदा रोड स्थित कुंज कुटीर पहुंचेंगे। जहां पादुकापूजन सम्पन्न कराया जाएगा। 10 नवम्बर को सुबह दर्शन दीक्षा व धनतेरस पर विशेष पूजन सम्पन्न किया जाएगा।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के होम वोटिंग की हुई शुरूआत

छोटी दिवाली श्रीसापाद लक्षेश्वर धाम सलधा में

शंकराचार्य महाराज 11 नवम्बर को कुंजकुटीर बिलासपुर से सलधा के लिए प्रस्थान करेंगे दोपहर 12 बजे कुंजकुटीर से चकरभाठा, बिल्हा, नांदघाट, सिमगा, बेमेतरा सड़क मार्ग होते हुए सापाद लक्षेश्वर धाम सलधा पहुचेंगे। सापाद लक्षेश्वर धाम आगमन पर ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद प्रभारी सापाद लक्षेश्वर धाम पदुकापूजन सम्पन्न कर भक्तों व सलधावासियों को दर्शन देंगे।

शंकरा भवन में भव्य स्वागत व दीपावली

वे ज्योतिर्मठ के सीईओ चन्द्रप्रकाश उपाध्याय के निज निवास पहुचेंगे। जहां उपाध्याय परिवार द्वारा दिव्य दर्शन लाभ लेकर पदुकापूजन सम्पन्न कराया जाएगा। संध्या भगवान पूजन व दीपावली उत्सव के बाद मध्य रात्रि को माता काली मंदिर पहुंच दर्शन पूजन कर पुन: शंकरा भवन आगमन व विशेष लक्ष्मी पूजा सम्पन्न होगी। इस दौरान दर्शनार्थियों के लिए पूरी रात शंकरा भवन खुला रहेगा।

गोवर्धन पूजा चरडोंगरी में

प्रत्येक वर्ष निर्धारित आयोजन के अनुसार दीपावली उत्सव पश्चात 13 नवम्बर को शंकरा भवन से चरडोंगरी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां गोशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजन कर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाईदूज शंकराचार्य आश्रम रायपुर में

पूज्यगुरुदेव 13 नवम्बर के मध्यान्ह कवर्धा से सड़क मार्ग होते हुए बेमेतरा, सिमगा, सिलतरा , रायपुर होते हुए। शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला पहुंचेंगे। जहां ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानन्द के द्वारा दिव्य दर्शन कर शंकराचार्य महाराज द्वारा राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता का विशेष पूजन किया जाएगा। इसके बाद वे आश्रम में भक्तों को दिव्य दर्शन देंगे। 14 नवम्बर को नियमित विमान से शंकराचार्य महाराज दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: दिव्यांग आसमा को एक दशक के बाद मिला वोटिंग का मौका

Story Loader