7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों चीला, फरा, बरा, चौसेला का लेना है जायका तो चले आएं गढ़कलेवा

जांजगीर में स्थित गढ़कलेवा में। जहां पर मिलेगा आपको चावल चीला, फरा, बरा, चौसेला, गुलगुल भजिया, ठेठरी, खुरमी के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद। जिसे बनाती हैं, महामाया स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं। इस स्थान पर आप बैठकर आराम से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पकवानों का आनंद ले सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
,

,

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के स्वादिष्ट व्यंजन का जायका लेना है तो चले आइये एक बार जिला पंचायत परिसर जांजगीर में स्थित गढ़कलेवा में। जहां पर मिलेगा आपको चावल चीला, फरा, बरा, चौसेला, गुलगुल भजिया, ठेठरी, खुरमी के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद। जिसे बनाती हैं, महामाया स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं। इस स्थान पर आप बैठकर आराम से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पकवानों का आनंद ले सकते हैं।

गरमागरम चावल के चीले के साथ भोजन
भगवती गौतम, देवकुमारी का कहना है कि छत्तीसगढ़ के व्यंजन खास त्योहारों पर भी लोगों के घरों में बनते हैं, लेकिन गढ़कलेवा में यह व्यंजन हर दिन मिलते हैं, जो लोग घरों में नहीं बना पाते वह आकर आर्डर देकर जाते हैं। जिसे समूह की दीदियों के द्वारा तैयार करके उपलब्ध कराया जाता है। छत्तीसगढ़ी पकवानों के अलावा गढ़कलेवा में सुबह नाश्ते में चावल का गरमागरम चीला, चटनी, सब्जी के साथ दिया जाता है। साथ ही दोपहर में भोजन की व्यवस्था भी रहती है। समूह की दीदियां ललिता वैष्णव, भगवती गौतम, देवकुमारी, सुनीता यादव, राधिका राज, अनीता राज आदि शािमल हैं।

बिहान से जुड़ के सभी समूह की महिलाए आत्मनिर्भर बनी समूह की दीदियों का कहना है कि सरकारी दफ्तर जिला पंचायत में खुलने से न केवल विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों को बल्कि अपने काम से शासकीय कार्यालय आने वाले लोगों को भी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद मिल रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, कलेक्टोरेट, पुलिस विभाग सहित आसपास के संस्थानों से लोग यहां आ रहे हैं। इससे अच्छा मुनाफा भी हो रहा है, जिससे घर-परिवार की जिम्मेदारी हम सभी महिलाएं आसानी से उठा पा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग