कोलकाता में जिस कंपनी का फ्लाईओवर गिरा है, उसे पहले छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर हाइवे के निर्माण के लिए ठेका मिला था, लेकिन नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने कंपनी का काम संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उसका ठेका निरस्त कर कर दिया था। हैदराबाद बेस कंपनी आईवीआरसीएल आंध्रप्रदेश और उत्तर प्रदेश में सालों पहले से ब्लैक लिस्टेड है।