2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडाल उखाड़ा, एनआरडीए परिसर पहुंचे नाराज 200 किसान गिरफ्तार

नवा रायपुर किसान आंदोलन: राखी थाना पुलिस की कार्रवाई से भड़के किसान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

VIKAS MISHRA

•

Updated: 18 Jun 2022, 1:43 AM IST

पंडाल उखाड़ा, एनआरडीए परिसर पहुंचे नाराज 200 किसान गिरफ्तार

पंडाल उखाड़ा, एनआरडीए परिसर पहुंचे नाराज 200 किसान गिरफ्तार

रायपुर. करीब साढ़े पांच माह से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थानों में घंटों बिठाए रखा। इससे आक्रोशित किसान राखी थाना परिसर के मैदान में ही धरने पर बैठ गए हैं। नवा रायपुर प्रभावित किसान समिति के किसान नेता ललित यादव कहना है कि कयाबांधा आम बगीचा में पंडाल लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे। एनआरडीए और पुलिस प्रशासन ने कयाबांधा के पंडाल को उखाड़कर तोड़ दिया है। इससे नाराज होकर किसानों ने शुक्रवार को अपनी बात रखने एनआरडीए दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस सभी 200 से अधिक किसानों को गिरफ्तार कर राखी थाना ले आए।
किसान नेताओं का कहना है कि जब एनआरडीए परिसर में धरने पर बैठे थे, तो एनआरडीए प्रबंधन को नाराजगी थी। पुलिस बल का इस्तेमाल कर वहां से खदेड़ा दिया। इसके बाद कयाबांधा में शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे, तो भी इसमें एनआरडीए प्रबंधन और पुलिस को तकलीफ थी। किसानों का कहना है कि क्या हम अपनी मांगों को लेकर धरना भी नहीं दे सकते हैं। वहीं इस संबंध में राखी थाना टीआई कमला पुसाम का कहना है किसान शुक्रवार को फिर एनआरडीए परिसर में घुस गए थे। इसलिए सभी को वहां से पकड़कर थाना ले जा गया। किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
कार्रवाई की निंदा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने भी शासन के इस कार्यवाही को तानाशाही और किसान विरोधी बताया है। भाजपा किसान मोर्चा के गौरीशंकर श्रीवास एवं आरंग के पूर्व विधायक एवं भाजपा अनु.जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडेय ने आरोप लगाया कि नवा रायपुर के ग्राम कयाबंधा के किसानों के विरुद्ध फिर एक बार शासन प्रशासन का बर्बर रवैया कांग्रेसी सरकार के किसान विरोधी चरित्र को दर्शाता है।