9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल यात्रियों की बढ़ने वाली है समस्या, इस रूट पर एक हफ्ते तक प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें

Raipur news: 9 मई को सुबह 9 बजते ही रायपुर स्टेशन में ट्रेनों की नो एंट्री। ऐसी स्थिति 10 मई को भी बनी रहेगी। सभी ट्रेनें उरकुरा से सरोना मालगाड़ी रूट से डायवर्ट होकर चलेंगी।

2 min read
Google source verification
 ट्रेनों की नो एंट्री

ट्रेनों की नो एंट्री

Raipur news रायपुर रेलवे स्टेशन में 7 दिनों के ब्लॉक के बीच शनिवार को लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही होने से यात्रियों को कुछ राहत मिली है। रविवार को भी रायपुर स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही रोक-रोककर जारी रहेगी। परंतु दो दिनों बाद 24 घंटे मुश्किल भरे रह सकते हैं इसलिए यात्रियों को रायपुर स्टेशन से उरकुरा स्टेशन के बीच भागदौड़ करनी होगी। अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें उरकुरा से सरोना मालगाड़ी लाइन से डायवर्ट की गई हैं। यानी कि 9 मई को सुबह 9 बजते ही रायपुर स्टेशन में ट्रेनों की नो एंट्री। ऐसी स्थिति 10 मई को भी बनी रहेगी।

ब्लॉक के बीच ट्रेनों की आवाजाही, 8-9 मई का सफर होगा मुश्किलों भरा

9 मई को रायपुर स्टेशन से अमरकंटक, सारनाथ जैसी ट्रेनें दुर्ग तरफ निकलने के बाद सुबह 9 बजे से ट्रेनों की आवाजाही बंद हो जाएगी और सभी ट्रेनें उरकुरा से सरोना मालगाड़ी रूट से डायवर्ट होकर चलेंगी। इसके लिए उरकुरा स्टेशन में स्टॉपेज दिया गया है और नि: शुल्क बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इसी दिन दुर्ग-सारनाथ, दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन से गोंदिया, बालाघाट रेललाइन से चलेगी और गरीब रथ व अंबिकापुर ट्रेन उसलापुर तक ही चलेगी। यहीं से वापस होगी। इसी तरह 9 मई को साउथ बिहार एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त हो जाएगी और 10 मई को बिलासपुर से राजेंद्रनगर के लिए चलेगी।

यह भी पढ़े: ईडी मनी लॉन्ड्रिंग केस: अनवर ढेबर गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड पर

8 मई को रायपुर स्टेशन से चलेंगी ट्रेनें

रेल अफसरों के अनुसार अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों का कैंसिलेशन और डायवर्ट किया गया है। हावड़ा-मुंबई रेललाइन की ट्रेनों की आवाजाही 8 मई को रायपुर स्टेशन से होगी। इसके लिए दर्जनभर ट्रेनों को 3 से 4 घंटा देरी से स्टेशनों से रवाना किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: CG assembly election 2023 : अवैध पार्किंग व सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा